ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
देशमध्यभारतरतलामराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा आज बंजली मैदान में…

विधायक चैतन्य काश्यप का आह्वान प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने जरूर आए..बंजली मैदान पर आमसभा की तैयारियां पूर्ण 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी रहेंगे मौजूद...

Publish Date: November 4, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत रतलाम से करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने 4 नवंबर को रतलाम आएंगे। उनकी जनसभा बंजली मैदान पर दोपहर 01ः00 बजे आयोजित की गई है। सभा में श्री मोदी के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। रतलाम, उज्जैन एवं धार जिले के  विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रही इस जनसभा में 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री जी की सभा के लिए बंजली मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। सभा में रतलाम जिले से शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर, सैलाना प्रत्याशी संगीता चारेल, जावरा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, आलोट प्रत्याशी डॉ. चिन्तामणि मालवीय, उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा प्रत्याशी बहादूरसिंह चौहान, नागदा-खाचरौद विधानसभा प्रत्याशी डॉ. तेजबहादूर सिंह चौहान, बड़नगर प्रत्याशी जितेन्द्र पण्ड्या एवं धार जिले के बदनावर विधानसभा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के रतलाम जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, उज्जैन जिलाध्यक्ष बहादूरसिंह बोरमुण्डला, धार जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, छतरसिंह दरबार, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी एवं सभा प्रभारी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जन से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया है।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव हेतु प्रधानमंत्रीजी की पहली सभा रतलाम में हो रही है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें रतलाम, उज्जैन एवं धार जिलों से विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचेगे। सभा स्थल पर महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने निर्धारित समय से पूर्व ही आगंतुकों से स्थान ग्रहण करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को धन्यवाद देने जरूर आए- विधायक चेतन्य काश्यप
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी आज शनिवार को रतलाम आ रहे है। वे दोपहर 1 बजे बंजली में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वागत, सत्कार एवं उन्हे धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए आने का आव्हान किया है।
श्री काश्यप ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में रतलाम के विकास की आधारशिला रखी है, जो कि एटलेन एक्सप्रेस-वे समीप स्थित है। यह रतलाम को देश और दुनिया में स्थापित करने में सहायक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने भारत को देश व दुनिया में उच्च स्थान पर पहुंचाया है, इसलिए उनके अभिवादन हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृतज्ञता व्यक्त करें।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!