ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
मध्यभारतरतलामराजनीति

त्रिदेव और पंच परमेश्वर ‘अबकी बार छप्पन पार’ के लक्ष्य में हर हाल में सफल होंगे – केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर…

विधानसभा कार्यकर्ता एवं त्रिदेव सम्मेलन में कहा चेतन्य काश्यप में कूट-कूट कर भरी है जन सेवा और संवेदनशीलता...

Publish Date: November 3, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं पर समाज बनाने एवं देश को बचाने की जिम्मेदारी है। हमारी भूमिका केवल चुनाव के लिए ही नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि रतलाम के त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर कार्यकर्ताओं ने ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का जो लक्ष्य तय किया है, उसे प्राप्त करने में हर हाल में सफल होंगे। रतलाम के भाजपा प्रत्याशी और विधायक चेतन्य काश्यप बहुत ही योजक एवं कल्पज्ञ है। उनमें जन सेवा और संवेदनशीलता कूट-कूट कर भरी है।
यह बात केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विसाजी मेंशन में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता एवं त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधायक श्री काश्यप ने रतलाम में विकास के नए-नए आयाम गढ़ कर सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा का कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और भारत दोनों का दुनिया में वर्चस्व स्थापित हुआ है। मोदी जी ने 9 वर्षों में विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत कर दिया है। यदि इसमें बाधा नहीं आएगी, तो दिव्य और भव्य भारत का निर्माण होगा। विधानसभा का यह चुनाव चेतन्य काश्यप को जिताने और सरकार बनाने का ही चुनाव नहीं है अपितु मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का भी प्रकल्प है। रतलाम के देव दुर्लभ कार्यकर्ता इसमें जरूर सफलता हासिल करेंगे। श्री तोमर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को हर लक्ष्य प्राप्त होगा। उन्होंने 4 नवंबर को रतलाम में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा में भी शहर की प्रभावी उपस्थिति दर्ज करने का आव्हान किया।


सम्मेलन में विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान समिति संयोजक के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने जब से कमान संभाली है, तब से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। प्रदेश में एक ही चर्चा है कि भाजपा की पुनः सरकार बनेगी और वह 150 से अधिक सीटें जितेगी। रतलाम में ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का लक्ष्य पूरा करने में कोई कार्यकर्ता यदि पूरी तरह सक्षम है, तो वे हमारे त्रिदेव और पंच परमेश्वर है। अपने विधायक काल के 10 वर्षों के दौरान रतलाम के विकास के कार्यों को अंजाम दिया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि श्री काश्यप के नेतृत्व में रतलाम को महानगर बनाने के प्रयास हुए है। इस चुनाव के बाद उन प्रयासों को अंजाम मिलेगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मतदान के दिन सुबह 10ः30 बजे तक पार्टी परिवार और 12ः30 बजे तक विचार परिवार से जुड़े सदस्यों से मतदान कराने का लक्ष्य रखे। इसके बाद अन्य मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान कराएं। सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किए है, उन्हें कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाए। विधायक चेतन्य काश्यप जैसा व्यक्तित्व यदि शहर का नेतृत्व करेगा तो रतलाम नित नई ऊंचाइयों को छुएगा। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के संकल्प को हमें पूरा करना है। पार्टी के पितृ पुरूषों द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर संगठन की जो व्यूह रचना की गई है, उससे हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता भाजपा को सफल बनाएगी।
जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयूर भाई रोकड़िया ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आव्हान किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह विकास का चुनाव है। विधायक श्री काश्यप द्वारा किए गए कार्यों को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे तो, रिकॉर्ड जीत मिलेगी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने आरंभ में स्वागत भाषण दिया। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना। इस दौरान प्रवासी विधायक अल्पेश ठाकुर, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पूर्व पार्षद बबीता नागर व मदन सोनी भाजपा में शामिल
विधानसभा कार्यकर्ता एवं त्रिदेव सम्मेलन में पूर्व कांग्रेस पार्षद बबीता एवं कांग्रेस नेता मदन सोनी ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर, जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा एवं विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप सहित अतिथियों ने उनका स्वागत सम्मान किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!