ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
कानून एवं अपराधरतलामहादसा

डीजे वाहन की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम की मौत ,थाने पर ग्रामीणों का हंगामा

आक्रोशित भीड़ आरोपी को अपने हवाले करने की करती रही मांग, पुलिस ने बड़ी मशक्कत से समझाया

Publish Date: January 30, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम/ सैलाना 30 जनवरी 23 रतलाम जिले के सैलाना थाना अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम की डीजे वाहन से टक्कर होने के बाद मौत हो गई। घटना के पश्चात वाहन

चालक अपने वाहन को भगाकर सैलाना थाने जा पहुंचा। इस दौरान भारी मात्रा में आक्रोशित ग्रामीण उसका पीछा करते हुए दो पहिया वाहन एवं अन्य साधनों के साथ थाने पर पहुंच गए ।और वहां पर

आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान थाने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और वज्र वाहन को भी भेजा गया । पूरे मामले के अनुसार सैलाना शिवगढ़ मार्ग पर भेरु पाड़ा निवासी सुरेश पिता कुंजा उम्र 8 वर्ष बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रहे डीजे वाहन के द्वारा उसे कुचल दिया गया तथा बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके पश्चात वाहन चालक वहां से फरार होने की कोशिश करते हुए भागने लगा इस दौरान ग्रामीणों ने उसका दोपहिया एवं अन्य साधनों से शुरू किया तत्पश्चात आरोपी वाहन को लेकर सैलाना थाने पहुंच गया जहां पर पुलिस ने उसे अपनी सुरक्षा एवं अभिरक्षा में ले लिया। थाने पर भारी मात्रा में पहुंची आक्रोशित भीड़ हंगामा करते हुए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करती रही मौके पर एसडीओपी ईडला मोर्य भी पहुंची तथा उनके द्वारा एवं पुलिस थाना प्रभारी के द्वारा समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। बच्चे के शव को सैलाना चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा भी थाने पर पहुंचे तथा पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों से चर्चा करी।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!