ब्रेकिंग
तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प... पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य...
रतलामराजनीति

तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प….

सैकड़ो की तादात में मातृशक्ति युवा शक्ति देश भक्ति का जज्बा और हाथ में तिरंगा लेकर निकले... दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश...

Publish Date: August 12, 2026

(www.csnn24.com) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित तिरंगा वाहन रैली के समापन अवसर पर भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  श्याम टेलर ने रतलाम जिले के युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने मंचासीन सभी अतिथियों का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। श्री सोनी ने स्वागत भाषण के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं रतलाम जिले की 5 विधानसभा के 25 मंडलों से बड़ी संख्या में उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रैली में शामिल सभी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम के पश्चात यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान न हो। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि रैली में उपलब्ध कराए गए तिरंगे को 15 अगस्त को अपने घर पर सम्मानपूर्वक सबसे ऊँची जगह पर फहराएं तथा सदैव तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखें कार्यक्रम को रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जैन ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रहित एवं संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल,उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना एवं अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। तिरंगे के साथ निकली भव्य वाहन रैली और मंच से दिए गए राष्ट्रभक्ति के संदेश ने पूरे आयोजन को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इसके पूर्व:-

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बुधवार को शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा वाहन रैली ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। बड़ी संख्या में युवा और मातृशक्ति तिरंगा हाथों में लेकर वाहनों पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। रास्तेभर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।
रैली का शुभारंभ महलवाड़ा से होना था, लेकिन निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी के बाद दोपहर 1 बजे रैली रवाना हुई। सबसे आगे डीजे वाहन पर देशभक्ति गीत बजते रहे। इसके पीछे मातृशक्ति केसरिया साफे में तिरंगा लेकर शामिल हुईं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन बुलेट पर सवार होकर रैली का हिस्सा बने।
रैली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री कृष्णा डिंडौर, उपाध्यक्ष गौरव मूणत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने शहर के माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इन मार्गों से गुजरी रैली
महलवाड़ा से शुरू हुई रैली पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनीचौक, हरदेवलाला पिपली, गणेश देवरी, धानमंडी, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड ओवरब्रिज और राम मंदिर होते हुए अलकापुरी पहुंची।
अलकापुरी स्थित भारत माता गार्डन में भारत माता की आरती के साथ रैली का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button