ब्रेकिंग
भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई... जिले में बीते 5 वर्षो में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश शासन ने 52 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की... अतिवृष्टि से फसल खराब होने व बांछड़ा समाज का मुद्दा विधानसभा में उठाया विधायक डॉ पांडेय ने ...--- खेल से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है - चेतन्य काश्यप शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को 156000 की खेलव... रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंख इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवं... सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया ...
रतलामशिक्षा एवं करियर

भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित…..

शिक्षा के साथ संस्कार और अनुभव के महत्व पर हुआ मंथन...., 200 से अधिक अभिभावक व विद्यार्थी रहे उपस्थित

Publish Date: March 16, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम। भैविन माइंड स्कूल, बरबड़ रोड गंगासागर रतलाम में सोमवार को “ओपन हाउस” एवं अभिभावक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, संस्कार, अनुभव और सफलता के समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अभिभावकों और विद्यार्थियों को धर्म और कर्म के समायोजन के महत्व से अवगत कराया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह दीप प्रज्वलन संस्कार ऋषि पंडित दिनेश व्यास (घटवास), विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह, शिक्षकों तथा अभिभावकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच पर संस्कार ऋषि पंडित दिनेश व्यास, युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल, पं. संजय शिव शंकर दवे, श्रीमती डॉली भटनागर, डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह तथा सैलाना के पंडित जी मंचासीन रहे।


मुख्य अतिथि संस्कार ऋषि पंडित दिनेश व्यास ने

अपने उद्बोधन में वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर चिंतन प्रस्तुत करते हुए शिक्षा में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा को धर्म और संस्कारों से जोड़कर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव है। उन्होंने भविष्य में भी भैविन माइंड स्कूल में अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन एवं कार्यशालाएं आयोजित करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने नैतिक शिक्षा के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर शहर के युवा उद्योगपति वरुण

पोरवाल ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुभव और संस्कारों का समावेश एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में धर्म और संस्कारों से जुड़कर उन्हें आत्मबल प्राप्त होता है और सफलता की राह आसान होती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसका अभिभावक वकील नाथ राठौर,शीतल जैन,मोहिनी चौहान आदि ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डॉली भटनागर ने किया। अंत में विद्यार्थियों द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!