नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी…
रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र का मामला ...

(www.csnn24.com)रावटी थाना पुलिस द्वारा रूटीन वाह चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, जो कुछ दूरी पर जाकर रुका।जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक एवं उसका साथी नशे की हालत में पाया गया पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की इसी दौरान चालक के परिजन और ट्रैक्टर में मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को चालक को थाने ले जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान इन लोगों के द्वारा थाने पर भी हंगामा किया गया तथा पुलिस कर्मियों के बस में नही आये। पुलिस कर्मी उनके सामने असहाय नजर आए एवं मामला नोबत झूमा झटकी तक आ गई थी। घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस से चर्चा में बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस ने अपनी साथ साख बचाने के लिए चालानी कार्रवाई करने का हवाला दिया है। तथा इसके पश्चात अब वाहन चालक पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।





