मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदृष्टि से रतलाम का होगा विकास…
इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में रतलाम के समावेश पर एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया धन्यवाद ज्ञापित...

(www.csnn24.com) रतलाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में संपन्न हुई बैठक में इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 14000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, नागदा, बदनावर और शाजापुर-मक्सी क्षेत्र को जोड़कर ये मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदृष्टि से रतलाम का समावेश शहर के विकास की गति को बढ़ाएगा।
यह बात एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 2 वर्षीय कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार ने मालवा सहित पूरे प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के भागीरथी प्रयास किए है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की परिकल्पना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदृष्टि का परिणाम है | यह निर्णय इस क्षेत्र में 5 से अधिक बड़े रेलवे जंक्शन, इंदौर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, उज्जैन और रतलाम के भविष्य के एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर और इंदौर-मनमाड़ रेल लाईन को आधार बनाकर लिया गया है।
श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस विकासोनुमुखी निर्णय से पूरे रतलाम का सर्वांगीण विकास होगा| इस फैसले से इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में रतलाम भी प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केन्द्र बनेगा | श्री काश्यप ने रतलाम से विशेष लगाव रखने और उसे विकास की धारा में आगे बढ़ाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है।





