ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
मध्य प्रदेशरतलामराजनीति

इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में रतलाम को शामिल करने पर भाजपा ने जताया हर्ष…

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार माना...

Publish Date: December 19, 2025

(www.csnn24.com)रतलाम,  भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में रतलाम को शामिल करने पर हर्ष जताया है। इस फैसले को रतलाम सहित पूरे मालवा क्षेत्र के विकास की धुरी बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार माना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिला महामंत्री जयवंत कोठारी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेष गांधी, आदित्य डागा, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार ने बयान जारी करके कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता मे इंदौर में संपन्न बैठक में इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को विस्तारित कर 14000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, नागदा, बदनावर और शाजापुर-मक्सी क्षेत्र को जोड़कर विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जो रतलाम के लिए ऐतिहासिक है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप  रतलाम को नगर से महानगर बनाने का संकल्प लेकर लगातार कार्य कर रहे है।  उनके प्रयासों से रतलाम के समीप विशेष निवेश क्षेत्र विकसित हो रहा है। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस से के समीप होने से इसका क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा।
रतलाम मे भविष्य मे एयरपोर्ट भी बनना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित करने का जो निर्णय लिया है, वह इस क्षेत्र में 5 से अधिक बड़े रेलवे जंक्शन, इंदौर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, उज्जैन और रतलाम के भविष्य के एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर और इंदौर-मनमाड़ रेल लाईन को आधार बनाकर लिया गया है। इन सुविधाओं के साथ इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का विकास पूरे मालवा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल देगा। इससे रतलाम मे व्यापारिक गतिविधियों के साथ उद्योग धंधों को बढावा मिलेगा और रोजगार के असीम अवसर निर्मित होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र  में रतलाम को शामिल कर विकास की नई इबारत लिखने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार माना है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!