
रतलाम (csnn24.com)महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक डॉ० विशाल नाडकर्णीजी द्वारा जिला रतलाम का दिनांक 18 जनवरी से 19 जनवरी 2023 तक दो दिवसीय भ्रमण किया गया। श्री नाडकर्णी जी द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2023 को बालिका गृह, सम्प्रेषण गृह, वन स्टॉप सेण्टर का निरीक्षण किया गया।
दिनांक 19 जनवरी 2023 को आँगनवाडी केन्द्रों- अर्जुननगर, बिबड़ौद, अमलेटा, उमटपालिया एवं जायरा शहर के आँगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही परियोजना रतलाम शहर 1 शहर 2 रतलाम ग्रामीण 1 और रतलाम ग्रामीण 2 एवं जिला कार्यालय का भी निरीक्षण श्री नाडकर्णीजी द्वारा किया गया।

निरीक्षण उपरांत जिला कार्यालय में उपस्थित होकर परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों की बैठक ली गई एवं किये जा रहे कार्य की प्रशंसा के साथ ही भविष्य में अधिक लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। श्री नाडकर्णी जी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह अन्तर्गत एक और हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी की गई तो वही दूसरी ओर बेटी बचाओ, बेटी पढाओं के स्टीकर का विमोचन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के अमले द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की गई और इसी प्रकार निरंतर लगन के साथ कार्य करने हेतु सभी का प्रेरित किया गया।





