ब्रेकिंग
रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक...
कानून एवं अपराधदेशमध्य प्रदेशरतलाम

NIA का मोस्ट वांटेड 5 लाख का इनामी फरार आतंकी फिरोज उर्फ सब्जी शेरानी रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार….

जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश का मास्टरमाइंड है आरोपी.... चित्तौड़गढ़ पुलिस के द्वारा निंबाहेड़ा में कार्रवाई के दौरान 12 किलो आरडीएक्स पकड़ा गया था उसे दौरान से फरार था यह आतंकी.....

Publish Date: April 2, 2025

www.csnn24.com रतलाम नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल फिरोज उर्फ सब्जी से रानी को रतलाम पुलिस ने आज तड़के लगभग 4:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस पर एन आई एन ए ₹500000 का इनाम रखा था। विगत 2 साल से इसकी तलाश की जा रही थी अब जाकर यह पुलिस की ग्राफ्ट में आया है। किसने जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने करने की साजिश रतलाम से ही रची थी। जयपुर में बम धमाके करने के लिए निंबाहेड़ा में चेकिंग के दौरान राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 12 किलो आरडीएक्स ले जाते समय कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था उसे दौरान यह फरार हो गया था तथा रतलाम के सुख संगठन से भी यह जुड़ा हुआ है।

यह था मामला- 30 मार्च 2022 को अल्तमश शेरनी सैफुद्दीन उर्फ सैफुल्लाह तथा फकीर मोहम्मद को राजस्थान पुलिस ने निंबाहेड़ा में 12 किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। इसमें दो आरोपी से रानीपुर के निवासी थे तथा फकीर मोहम्मद आनंद कॉलोनी का निवासी था। पुलिस के द्वारा जप्त विस्फोटक और अन्य सामग्री आईआईदी बम बनाने के काम में आने वाली बरामद की गई थी। इनसे पूछताछ के पश्चात राजस्थान की टोंक पुलिस ने फरहान और मुजीब को भी गिरफ्तार किया था वहीं रतलाम पुलिस ने इमरान- शरीफ खान निवासी मोहन नगर रतलाम आमीन फावड़ा आमीन समद को पकड़ कर राजस्थान पुलिस के हवाले किया था। इसके पश्चात नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के द्वारा संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की गई थी।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि तीनों आरोपी जयपुर में तीन जगह बम ब्लास्ट करने के लिए निंबाहेड़ा में बम बनकर एक दूसरी गैंग को देने वाले थे इसी दौरान पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया था पुलिस ने उनकी कर से बम बनाने की सामग्री के अलावा टाइमर और 12 किलो आरडीएक्स बरामद किया था। और इन सब का मास्टरमाइंड फिरोज फरार था जो रतलाम पुलिस की गिरफ्त में है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button