ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
ज्योतिष एवं वास्तुधार्मिक

मंगल से अमंगल क्यों?

क्या होता है मांगलिक योग

Publish Date: January 18, 2023
मंगल से अमंगल क्यों?
सामान्यतः मांगलिक का अर्थ मंगल करनेवाला ।
लेकिन ज्योतिष के सन्दर्भ में मांगलिक होने का अर्थ एक विशिष्ट योग से होता है ।
आज हम उस महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डालने की कोशिश कर रहे हैं । सामान्यतः 100 में से 40 से ज्यादा जातकों की कुण्डली में यह योग होता है ।
लग्न, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव में मंगल हो तो जन्म पत्रिका मांगलिक होती हैं जिन जातकों की पत्रिका में इन स्थान पर मंगल होता हैं उनके परिवार के प्रमुखों में जातक के विवाह को लेकर चिंता बनी रहती हैं की विवाह के योग्य जीवन साथी कब और कैसा मिलेगा ?
मंगल दोष 28 वे वर्ष में अपने आप समाप्त हो जाता है और बिना कुंडली मिलाए शादी करा देनी चाहिए, ये लोगों का भ्रम है।
न मंगली चन्द्र भृगु द्वितीये, न मंगली पश्यति यस्य जीवा
न मंगली केन्द्रगते च राहुः, न मंगली मंगल-राहु योगे ॥
यदि द्वितीय भाव में चन्द्र शुक्र का योग हो, या मंगल गुरु द्वारा दृष्ट हो, केन्द्र भावस्थ राहु हो, अथवा केन्द्र में राहु – मंगल का योग हो तो मंगल का परिहार हो जाता हैं
गुरु भौम समायुक्तश्च भौमश्च निशाकरः केन्द्रे वा वर्तते चन्द्र एतद्योग न मंगली ।
गुरु लग्ने त्रिकोणेवा लाभ स्थाने यदा शनिः, दशमे च यदा राहु एतद्योग न मंगली ।
गुरु भौम के साथ पडने से अथवा चन्द्रमा भौम एक साथ और केन्द्र मे ( 1, 4, 7,10) इन स्थानो मे चन्द्रमा होवे तो भी मंगली दोष मिट जाता है, जिसके लग्न मे गुरु बैठा हो अथवा त्रिकोण स्थान (5,9) मे गुरु बैठा और 11 भाव शनि हो 10 वे स्थान राहु बैठा हो तो मंगल का परिहार हो जाता हैं।
शुभ ग्रहों का केंद्र में होना, शुक्र द्वितीय भाव में हो, गुरु मंगल साथ हों या मंगल पर गुरु की दृष्टि हो तो मंगल का परिहार हो जाता हैं।
मेष का मंगल लग्न में, धनु का द्वादश भाव में, वृश्चिक का चौथे भाव में, वृष का सप्तम में, कुंभ का आठवें भाव में हो तो मंगल का परिहार हो जाता हैं ।
पंडित जय किरण शर्मा (गुरूजी )
स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिष एवं वास्तुविद
9329311783
7566686018 WhatsApp number
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button