ब्रेकिंग
जावरा में टायर दुकान में भीषण आग, 15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू..... धनतेरस पर डी.पी. ज्वेलर्स में आभूषणों की बेमिसाल रेंज, 50 हजार से अधिक डिजाइन्स के साथ सुबह 9.15 बजे... दिवाली 2026 : धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक, यहां देखें पूरी तारीखें, पूजा विधि और महत्व... रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव... दीपावली की खरीदारी पर छूट भी, रोजाना इनाम जीतने का मौका भी!... सिर्फ सर्वानंद बाजार पर... सेवापूर्ण कर विदा हुईं बच्चों की चहेती 'नसरीन मैडम': उपहार पाकर चहके बच्चे, पर जुदाई के गम में रोक न... SYSITS, रतलाम में पहली बार आयोजित... TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन.. रॉयल कॉलेज में ‘IGNITE – The Beginning’ कार्यक्रम का भव्य समापन: विद्यार्थियों को मिले जीवन, समय प्र... माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर... ऑनलाइन शराब की बुकिंग... एक बार बुकिंग में आप 9 लीटर शराब ओर 18 लीटर बीयर ले सकते हैं...ऐप जारी...
आपकी ख़बरपर्यावरणरतलामराजनीति

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को युवा उद्यमी ने बताया वेस्ट को कैसे बेस्ट बनाया….

Publish Date: January 26, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से महू से आए युवा उद्यमी ने भेंट की। साथ ही उनके द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप से अवगत कराते हुए मंत्री श्री काश्यप को बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुए उनके द्वारा खिवनी नाम से शुरू किए गए स्टार्टअप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 400 लोगों को रोजगार देकर दैनिक उपयोग में आने वाले 50 तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
खिवनी स्टार्टअप के सीईओ एवं फाउंडर अश्वजीत गर्ग एवं मेघा गर्ग ने मंत्री श्री काश्यप को बताया कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे पदार्थ की पैकेजिंग के लिए भी वह टूटे हुए नारियल के छिलके और पेड़ से गिरी हुई लकड़ियों का प्रयोग करते हैं। किसी भी चीज की पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग भी नहीं किया जाता है। उनके यहां तैयार सभी पदार्थ पूरी तरह से जैविक हैं। इसमें विशेष रूप से आंखों को आराम देने वाले आईपिलो को तैयार किया है। दर्द निवारक तेल, स्किन पर लगाने के लिए प्रोबायोटिक साबुन की तरह बॉडी लोशन भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही इनके द्वारा भविष्य की योजना से अवगत कराया। मंत्री श्री काश्यप ने युवा उद्यमी की बात सुनकर और उनके प्रोडक्ट को देखकर आश्वस्त किया कि शासन की योजना अनुसार उनके द्वारा किए जा रहे कार्य को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button