
(www.csnn24.com) रतलाम / भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धापूर्वक सज्जन मिल चौराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू जी आधुनिक भारत के सपनादृष्टा थे उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण का ताना-बाना, एम्स, भाखड़ा नांगल बांध, परमाणु संयंत्रों की स्थापना और अन्य राष्ट्रीय हित के महत्वपूर्ण काम भारतवासियों को सदैव याद रहेंगे !
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चाचा नेहरू अमर रहे के नारे भी लगाए गए इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत श्रीमती यास्मीन शेरानी, रजनीकांत व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर,, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, सचेतक आशा रावत, उप नेता नगर निगम कमरुद्दीन कछवाय, किशन भागिनामा, श्याम सुंदर शर्मा, इक्का बैलूत, डॉ. मुस्तफा, विजय पंड्या लाला, इकरार चौधरी, शाकिर खान, विनय पंड्या, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |