ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
मध्य प्रदेशमध्यभारतरतलामराजनीति

विक्रांत भूरिया भाजपा पर कर रहे थे प्रहार और उधर दर्ज हो गई एफआईआर…

रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट आरोप प्रत्यारोप चरम पर... डॉ विक्रांत भूरिया एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज...

Publish Date: April 30, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम झाबुआ लोक सभा चुनाव अपने चरम पर है। आरोप प्रत्यारोप का दोर जारी है। और ऐसे में एक बार फिर एक नई चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व युवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें विभिन्न धाराओं सहित दोनों नेताओं पर पास्को एक्ट भी लगाया गया है। उल्लेखनीय की विक्रांत भूरिया रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी अपने पिता कांतिलाल भूरिया का लगातार प्रचार कर रहे हैं। तथा भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान एवं उनके परिवार पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। दुष्कर्म की घटना के पश्चात भी विक्रांत भूरिया एवं जीतू पटवारी के द्वारा आरोप लगाया गया है कि गैंगरेप में भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के परिवार का भी एक सदस्य शामिल है। तथा पुलिस के द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था और जब कांग्रेस ने मामले को उठाया तत्पश्चात मुकदमा दर्ज हुआ एवं मामला उजागर हुआ। इसके अलावा विक्रांत भूरिया लगातार मंत्री नागर सिंह चौहान पर भी प्रहार करते रहे हैं। तथा उनके द्वारा कई आरोप इस परिवार पर लगाए गए हैं। कल रतलाम में पत्रकार वार्ता के दौरान भी डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने पत्रकारों के समक्ष गंभीर मुद्दे उठाये तथा एक बार पुनः भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के परिवार को आड़े हाथों लिया। नागर सिंह चौहान की डाकुओं से तुलना करने के पश्चात कल विक्रांत भूरिया के द्वारा एक बार पुनः आरोप लगाया गया कि नागर सिंह चौहान को वन मंत्री बनाकर भाजपा ने चोर के हाथ में ताले चाबी सौंप दी है। वह अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा के जंगलों को खोखला कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रश्न उठाया की नागर सिंह चौहान के गृह क्षेत्र में शिक्षा का स्तर तेजी से गिर रहा है। उन्होंने एलईडी स्क्रीन पर कुछ तस्वीरें एवं वीडियो  दिखाते हुए बताया कि नागर सिंह चौहान किस प्रकार से बयान बाजी करते हैं और लोगों को डराते हैं। विक्रांत भूरिया का यह भी कहना था कि नागर सिंह चौहान के क्षेत्र के स्कूलों में बच्चे पढ़ाई नहीं करते वहां पर शराब की पेटिया एकत्रित कर कर रखी जाती है तथा फसलों को इकट्ठा कर कर गोदाम बना दिया गया है। इस दौरान उनके द्वारा मीडिया कर्मियों से कुछ वीडियो एवं फोटो भी साझा किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया। मोहन यादव के फोकट के अनाज वाले बयान पर उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अपने लोगों को रोजगार नहीं दिया और बेरोजगार बनाकर उन्हें राशन बांट रहे हैं अब फोकट का राशन कहकर आप आदिवासियों एवं अन्य लोगों का अपमान कर रहे हैं। इसके अलावा विक्रांत भूरिया के द्वारा प्रशासनिक राजनीतिक दबाव आदि के भी आरोप लगाए गए।

 

क्या है मामला जीतू पटवारी एवं विक्रांत पुरिया पर मुकदमा दर्ज होने का:-

आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है,जहां शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग बच्ची से दो किशोरों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। घटना शुक्रवार तड़के 4 बजे की है। जहां शादी में आई तीन लड़कियां बाथरूम के लिए विवाह स्थल से कुछ दूर एकांत पर गई हुई थी। इसी दौरान यहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की जिसमें दो लड़कियां तो बच कर निकल गई, लेकिन पीड़िता भाग नहीं पाई,जिसके बाद दोनों किशोर लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया,इधर घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़िता की मां नाबालिग को जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर लाई, जहां पर डॉक्टर सरिता डुडवे ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया ,वहीं जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने थाना जोबट में पास्को एक्ट के तहत कई धाराओं में प्रकरण दर्जकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

इस पूरे मामले में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पास्को एक्ट के साथ जेजे एक्ट तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों नेताओं पर आरोप है कि यह दोनों गैंग रेप पीड़िता के निवास पर गए तथा उसके परिजनों से मिले इनके साथ भारी मात्रा में अन्य लोग भी थे। भाजपा की एक महिला नेत्री के द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद यह मुकदमा दर्ज हुआ है। इन नेताओं पर आरोप है कि उनके मिलने के पश्चात पीड़ित परिवार की पहचान उजागर हुई तथा उन पर मानसिक रूप से दबाव बनाकर प्रताड़ना भी की गई। यह भी आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो एवं वीडियो वायरल किए गए। यह कृत्य सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन में आता है ऐसी शिकायत भी की गई है। तत्पश्चात दोनों नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

 

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button