ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जनहित ख़बरेरतलाम

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने मनाया विजोयत्सव 2024…

Publish Date: April 15, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने NEET -2023 में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित कर विजयोत्सव मनाया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र डावर (एच. ओ.डी डिपार्टमेंट ओफ एनेस्थीसिया, GMC रतलाम) ,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रवीण सिंह बघेल (एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट आफ जनरल सर्जरी एवं प्रेसिडेंट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन रतलाम ब्रांच), डॉक्टर राकेश कुमार मीना (एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ डर्मेटोलॉजी,GMC रतलाम), डॉक्टर अदिति भावसार (MS ENT District हॉस्पिटल रतलाम)
तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मुकेश गोस्वामी (डायरेक्टर SSAMC रतलाम, संचालक-केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट) द्वारा की गई।कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुई, तत्पश्चात संस्थान के डायरेक्टर डॉ राकेश कुमावत ने अतिथिगण ,विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए चयनित विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम में डॉ.बघेल सर ने कहा कि आज से 5 साल पहले तक जब रतलाम में कोई नीट की कोचिंग की सुविधा नहीं थी तो बच्चो को काफी दूर तैयारी करने जाना पड़ता था. लेकिन रतलाम में अभ्यास करिअर इंस्टिट्यूट के आने से ये सुविधा मिली जो बाकी जगह से भी बेहतर परिणाम दे रही है ।
डॉ.अदिति  ने बताया क्यों ल़डकियों के लिए मेडिकल फील्ड आज इतना डिमांड में है,और उन्हें ये देखकर बहुत ख़ुशी हुई की आज अभ्यास करिअर इंस्टिट्यूट में 70% लड़किया अध्ययनरत है जो की इस क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है।
डॉ.डावर  ने अभ्यास करिअर इंस्टिट्यूट के नीट के क्षेत्र में हो रहे कार्य की सराहना की एवं लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया |
डॉ. राकेश मीना ने छात्रों को 5 मई को होने वाली नीट परीक्षा के लिए मोटीवेट किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोस्वामी ने अभ्यास में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को मोटिवेट किया और रतलाम में अभ्यास इंस्टिट्यूट को सबसे अच्छे परिणाम देने पर बधाइयां दी।Neet 2023 मैं चयनित इन विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कृष्ण कुमार कुमावत S/O कैलाश जी कुमावत,
ख़ुशबू चौहान D/O मुकेश जी ,
सोनू मुनियाँ D/O नीलेश जी मुनियाँ,
निकिता मुनियाँ D/O गणेशजी मुनियाँ,
शिल्पा कटारा D/O प्रकाश चंद्र जी कटारा,
नेहा जाटव D/O कीर्तन लाल जी जाटव , अनिल मचार S/O मांगीलाल जी मचार ,
राजवीर गिरवाल S/O राधेश्याम जी गिरवाल , कृतिका कटारा D/O मुकेश जी कटारा,
संजय धुर्वे S/O नरेंद्र सिंह जी धुर्वे,
प्रणाम खाजवानियाँ S/O कर्मवीर जी खाजवानियाँ,
सरिता खराडी D/O गौतम जी खराडी,
प्रीति बिस्वास D/O सुखेन्दु जी बिस्वास ,
रोहित मालवीया S/O मुकेश जी मालवीया,
प्रियंका भटनागर D/O भगवान दास जी भटनागर,
आकांक्षा डावर D/O शांतिलाल जी डावर,
नेहा गुर्जर D/O कैलाशजी गुर्जर,
कृष्णकांत चौहान S/O तेजू लाल जी चौहान ,
इन सभी विद्यार्थियों का शिल्ड, स्टैथोस्कोप एवं एप्रिन पहनाकर तथा इनके पिताजी को पगड़ी व माताजी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेघा मल्लिक द्वारा वन्देमातरम सोंग पर क्लासिकल डान्स व प्रतिभा कुमावत, आँचल सूर्यवंशी, तन्वी सोनारथी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही मितांशी मालू, मेघा मल्लिक, वेदांत उपाध्याय द्वारा महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् की प्रस्तुति दी गई ।
इस कार्यक्रम में किशन लाल जी कुमावत, श्याम लाल जी कुमावत, अभ्यास इंस्टिट्यूट के स्टाफ के सदस्य इंजीनियर अनिमेष कुमावत, डॉ अजय कुमावत, डॉ आदर्श द्विवेदी, रंजीत लबाना , राहुल कुमावत , पुष्कर पाटीदार, सुनीता मैडम, अंजलि मैडम, टीना मैडम, भावना मैडम, नेहा मैडम, राहुल मालवीया, पवन जायसवाल, एवं स्टाफ़ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने पधारे हुए सभी मेहमानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद प्रेषित किया एवं इस कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश जादौन द्वारा किया गया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!