ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
कानून एवं अपराधनामलीपुलिस डायरीरतलाम

रसूखदार भाजपा नेता अभी भी फरार नामली प्रधानमंत्री आवास घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस के लिए चुनौती बन गया है भाजपा नेता नरेंद्र सोनावा...

Publish Date: February 23, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम/नामली के बहुत चर्चित प्रधानमंत्री आवास घोटाले का मुख्य आरोपी भाजपा का रसूखदार नेता नरेंद्र सोनावा अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है और फरार है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि नरेंद्र सोनावा आए दिन सार्वजनिक स्थलों पर दिखता है परंतु शायद पुलिस की निगाह उसे पर नहीं पड़ पाती है। अब इस बहुत चर्चित घोटाले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है उल्लेखनीय की तत्कालीन नगर परिषद के सीएमओ अरुण ओझा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और उनकी जमानत भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र सोनावा ने नामली फाटक के समीप अपना ठिकाना बना रखा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार:- 

नगर परिषद नामली में प्रधान मंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार में संलिप्त फरार आरोपी गिरफतार किया गया है।

नगर परिषद नामली अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार कर अपात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने पर तत्कालीन सीएमओ अरुण ओझा एवं नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा के विरुद्ध प्रभारी अपर तहसीलदार टप्पा नामली के माध्यम से थाना नामली पर अप क्र 366/2019 धारा 409, 420, 467, 468, 471 भादवी का पंजीबद्ध किया गया था।थाना नामली पुलिस द्वारा अनुसंधान के दौरान धारा 34 भादवि एवं धारा 13(1) ग (घ)( प प) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का इजाफा किया गया। दिनांक 31.08.2020 को आरोपी अरुण ओझा को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रतलाम  राहुल कुमार लोढा द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी रतलाम ग्रामीण  अभिलाष भलावी के नेतृत्व में थाना नामली से टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी राजेश पिता प्रेमचंद उत्तमनी निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी -* राजेश पिता प्रेमचंद उत्तमानी निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी इंदौर

*सराहनीय भूमिका -* उनि अनुराग यादव, सै. 1163 विजय जादौन की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button