ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
मध्य प्रदेशरतलामवायरल टेस्ट

एसडीएम और किसानों के बीच नोकझोंक…मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय अटैच किया…

एसडीएम साहब की सफाई वीडियो को एडिट किया गया फ्रस्ट्रेशन में कुछ अपशब्द निकल गए होंगे...

Publish Date: February 7, 2024
रतलाम के जावरा में एसडीएम अनिल भाना एवं किसानों के बीच गरमा गरम नोक झोंक एवं बहसबाज़ी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अंत में तहसीलदार अनिल भाना किसानों को कुछ अश्लील गालियां देते हुए वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। और इस संदर्भ में वह सफाई भी दे रहे हैं कि किसानों ने पहले पहल करी थी उनके द्वारा अपशब्द नहीं किए गए वीडियो को एडिट किया गया है हालांकि अपने वर्जन वाले वीडियो में वह स्पष्ट रूप से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मैं फ्रस्ट्रेशन में वहां से निकलकर आ गया था और मेरे मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए होंगे। पूरे मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय की प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी नेता और अधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं और हिदायत भी जारी कर रहे हैं कि आम जनता से सभ्य भाषा में बात की जाए और ऐसा नहीं होने पर उनके द्वारा सख्त कार्रवाई भी की गई है। अब देखना यह है कि यह मामला क्या रंग लाता है।
पूरे मामले के अनुसार कल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किसानों की बहस बाजी का यह कारण निकलकर सामने आया कि रतलाम नीमच रेल लाइन का दोहरी कारण हो रहा है ऐसे में किसानों की जमीन मकान आदि को अधिग्रहित किया गया है। इसमें 27 किसने की 3708 हेक्टेयर भूमि अधिकृत की गई है तथा उन्हें ₹700000 के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है जबकि किसानों का कहना है कि यहां का भाव 15 से 20 लख रुपए है उसी हिसाब से उनको मुआवजा मिलना चाहिए इसके अलावा उनके बोरिंग हैंडपंप तथा पेड़ आदि को इसमें सम्मिलित नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते किसानों के द्वारा काम रुकवा दिया गया था।
तत्पश्चात रेलवे के अधिकारियों के द्वारा एसडीम को सूचित किया गया तथा एसडीएम रेलवे के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे एवं किसानों से चर्चा करने का प्रयास करें इसी दौरान गर्म गर्मी हो गई और हालात गाली गलौज तक आ गए।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एसडीएम अनिल भान को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है… 
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button