ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

रतलाम जिले में 10 स्थानो पर आज होंगे नव मतदाता सम्मेलन…

आज देश के 50 लाख नव मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-विप्लव जैन...

Publish Date: January 25, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देश भर में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज  देश के लगभग आठ करोड़ नवमतदाताओं में चिन्हित 50 लाख मतदाताओं को देश के 5 हजार स्थानों पर आयोजित ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसी श्रृंखला में 25 जनवरी को मध्य प्रदेश के हर विधानसभा में दो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे। इस तरह से रतलाम में 10 स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन होंगे, जिसमें 18 से 23 वर्ष के 10 हजार नव मतदाताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में 10 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को मोबाइल नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। नमो नवमतदाता सम्मेलन में भाग लेने के लिए कई युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जिले में होने वाले सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, डॉ चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा आदि शामिल होंगे|
अध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि मोर्चा 1 जनवरी से नव मतदाताओं को अलग-अलग तरह के आयोजनों के लिए नव मतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बना रहा है। मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को नमो एप डाउनलोड कराकर विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!