5 साल की बच्ची से दुष्कर्म…. आरोपी गिरफ्तार…
42 वर्षीय शाकिर एक लड़की तथा चार लड़कों का है पिता...

(www.csnn24.com) रतलाम जिले में मासूमों के साथ हैवानियत आपके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। विगत 15 दिनों के अंदर तीन नाबालिक और एक बालिग के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। सरवन थाना क्षेत्र के पश्चात नामली में एक अगरबत्ती फैक्ट्री में एक 15 वर्षीय नाबालिक तथा 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक आरोपी की तलाश की जा रही है एवं फैक्ट्री संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
अब तीसरा मामला रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र का आया है जहां ग्रामीण अंचल में 5 वर्ष की बच्ची के साथ 42 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पूरे में मामले के अनुसार जावरा तहसील के अंतर्गत एक बच्ची अपने घर के बाहर बैठी हुई थी तभी 42 वर्षीय आरोपी शकीर वहां पर आया तथा बच्ची को वहां से ले गया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया बच्ची के चिल्लाने की आवाज से ग्रामीणों को घटना का पता चला तथा वह आक्रोशित होकर एकत्रित हो गए। बच्ची का मेडिकल कराने के पश्चात दुष्कर्म की पुष्टि हुई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पांच बच्चों का पिता हैउसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। तथा बच्चों में एक लड़की तथा चार लड़के हैं।





