मध्य प्रदेशरतलामराजनीतिवायरल टेस्ट
दिग्विजय सिंह वतन धर्म एवं पूर्वजों के गद्दार…. विवादित बेनर….
कांग्रेस बोली करवाएंगे FIR... भारतीय जनता युवा मोर्चा के नाम से लगा था विवादित बैनर....

Publish Date: April 11, 2025
www.csnn24.com रतलाम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक विवादित पोस्टर चर्चाओं में आ गया है। यह पोस्टर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नाम से लगाया गया है तथा इस पोस्टर में लिखा है कि वक्फ बोर्ड बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह वतन के धर्म के एवं पूर्वजों के गद्दार हैं। इस संदर्भ में जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का यदि इतिहास उठाकर देखा जाए तो राजा महाराजाओं के जमाने से उनका परिवार गद्दार रहा है। और यदि कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग के लोगों को सिर्फ एक वोट बैंक समझा है। उनके जीवन शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक परिवर्तन को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता कांग्रेस ने कभी भी नहीं करी। भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम वर्ग का भला सोचते हुए जब वक्फ बोर्ड बिल को पास किया और देश के सर्वोच्च सदन ने उस बिल को पास किया है परंतु मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसका खुलकर विरोध किया है इसलिए जनता के सामने सच आना चाहिए उनका चेहरा बेनकाब होना चाहिए। कांग्रेस का भी चेहरा सामने आना चाहिए दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री है इसलिए हमने यहां पर उनके पोस्टर बैनर लगाया है जहां पर भी पूरे देश में प्रदेश में यदि इस प्रकार का विरोध कोई करता है तो उसके बेनर पोस्टर लगाए जाएंगे।
इस संदर्भ में कांग्रेस द्वारा पुलिस में शिकायत करने की तथा FIR दर्ज करवाने की बात की गई है।