ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जावरारतलामराजनीति

मुझ पर लगाए आरोप सिद्ध कर दे विधायक, मैं चुनाव नहीं लडुंगा : वीरेन्द्रंसिह

होरी हनुमान के दर्शन कर वीरेन्द्रसिंह ने किया जनसम्पर्क का श्रीगणेश

Publish Date: November 2, 2023
(www.csnn24.com) | जावरा। रतलाम जिले की सबसे चर्चित जावरा विधानसभा सीट पर वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने कांग्रेस से टिकट लाकर स्वयं को बाहरी उम्मीद्वार से भारी उम्मीद्वार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। नामांकन रैली में भारी भीड़ लाकर सोलंकी ने अपनी ताकत भी दिखा दी। वहीं अब बुधवार को राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ होरी हनुमानजी के दर्शन कर सोलंकी ने अपने जनसम्पर्क का श्री गणेश किया। जनसम्पर्क के पहले ही दिन ग्रामीण क्षेत्रों में सोलंकी के प्रति लोगों का प्यार दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग सोलंकी का पुष्प माला से स्वागत कर रहे है, साफा बांधकर माथे पर विजय तिलक कर रहे है। वहीं नुक्कड़ सभाओं में वीरेन्द्रसिंह को सुनने मतदाताओं का हुजूम उमडऩे लगा।

विधायक नहीं मिस्टर इंडिया है, जीतकर गायब हो जाता है 

जनसम्पक के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए वीरेन्द्रसिंह  सोलंकी ने कहा कि किसानों से झुठ और फरेब करने वाली सरकार को बदलना है, क्षैत्र के लोगों के दु:ख तकलीफ और सुख में विधायक को साथ खड़ा रहना चाहिएं, लेकिन ऐसे असंवेदनशील विधायक को बदलना, सरकार होने के बाद जो विधायक अपने कार्यकर्ताओं के काम नहीं करवा सकता, जिन विधायक की बात कोई अधिकारी नहीं सुने ऐसे अपंग विधायक को बदलना होगा। विधायक मिस्टर इंडिया की तरह हाथ में घड़ी बांधकर गायब हो जाते है, जैसे ही चुनाव आते है फिर से प्रकट हो जाते है और जीतकर पुन: मिस्टर इंडिया बन जाते है। लेकिन इस बार यदि आप मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजेंगे, तो आपके हर दुख और सुख में आपके साथ रहुंगा, आधी रात में भी यदि फोन आया तो आपके साथ खड़ा मिलुंगा। आगामी १७ नवंबर को आपके द्वारा दबाया गया बटन आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा।

फोटो और वीडियो एडिट कर जनता को भर्मित कर रहे भाजपा नेता

जावरा को जिला बनाने के लिए आपके बटन दबाना है, जावरा को जिला बनाने के लिए मैने पुरे विधानसभा क्षैत्र में पैदल घुमकर लोगों से हस्ताक्षर करवाएं है, जो काम विधायक को करना था, वह काम मुझे करना पड़ रहा है। भाजपा के लोक फोटोशाप से मेरे फोटो को एडिट कर मुझे टोपी पहना रहे है, मेरी ऑडियों, विडियों एडिट कर मेरे खिलाफ जनता में भ्रम फैला रहे है। मै विधायक और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को यह चुनोति देता हूं कि यदि मेरे ऊपर लगे आरोप सिद्ध कर दोगे तो मैं अपना पर्चा वापस ले लुंगा। चुनाव नहीं लडुगाl

इन गावों में किया जनसम्पर्क 

 

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बुधवार को सुबह 7 बजे राजस्थान के प्रसिद्ध और चमत्कारी तीर्थ होरी हनुमान जी पर बालाजी महाराज के दर्शन कर अपना जनसम्पर्क का श्रीगणेश किया। होरी हनुमान मंदिर से सोलंकी ठिकरिया, बछोडिय़ा, रानीगांव, नवेली, भाटखेड़ा, सेमलखेड़ी, रिछादेवड़ा, रणायरा, मावता, झांतला के साथ रियावन में सघन जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान वीरेन्द्रसिंह के साथ पिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेन्द्रङ्क्षसह सोलंकी, ब्लाक अध्यक्ष दिलीपसिंह चन्द्रावत, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्यामसिंह देवड़ा, नरेन्द्रसिंह चिकलाना सहित कई कांग्रेस नेता का कार्यकर्ता मौजुद रहे।

गुरुवार को इन गांवों में सोलंकी करेंगे जनसम्पर्क

  कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी 2  नवंबर गुरुवार को सुबह 8 बजे कुम्हारी से जनसम्पर्क प्रारंभ करेंगे। कुम्हारी से मरम्या, असावती, बोरवनी, भड़का, शक्करखेड़ी, आकोली, तरासीया, पिपल्यासीर, मेहंदी, कांकरवा, धतरावदा, मार्तंडगंज, रिछागुर्जर,नेतावली मगरा, नेतावली से होकर शाम को मांडवी में जनसम्पर्क का समापन करेंगे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!