ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
मध्यभारत

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सम्बोधित किया

नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें

Publish Date: January 12, 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में विशेष सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी के मैदान पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि जो जैसा सोचता है और करता है वह वैसा ही बन जाता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए बल्कि मजबूत समझना चाहिए, तभी वह मजबूत बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को समझाइश दी कि वे नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार में सभी तरह के आसन शामिल हैं।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, कलेक्टर श्री टी इलैयाराजा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास से हमारे तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। सब काम हाथों की लकीरों से नहीं बल्कि माथे के पसीने से संभव हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो हम ठान लेते हैं, वह कर ही लेते हैं। जैसे इंदौर वासियों ने ठान लिया तो इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बना लिया, जिसे देखने आज विदेशों से लोग आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने भी मध्यप्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की ठान ली है, तो ऐसा करके ही दम लेंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!