ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलाम ग्रामीणराजनीति

आप आकलन कीजिये की कांग्रेस ने 70 साल मे क्या किया और भाजपा ने 20 साल के कार्यकाल मे कितना विकास किया है..

ग्रामीण क्षेत्र में मथुरा लाल डामर को मिल रहा है भारी जन समर्थन...

Publish Date: November 6, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम/सिमलावदा। ज़ब चुनाव आते है तो हम सारा रिकार्ड देखते है। सरवनी मे पूर्व विधायक धुलजी चौधरी ने क्षेत्र मे तालाब बनाया था। उसके पहले बैलगाड़ी मे पानी भर कर लेट थे। तो इतना विचार करो की भाजपा की सरकार ने ही काम किया है। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। कांग्रेस बड़े बड़े मंच से कहती थी किसान भाइयो, आदिवासी भाइयो व बहनो कर के ही वोट ले लेती थी। कांग्रेस ने 70 सालो मे आपके लिए क्या किया और भाजपा की सरकार ने 20 वर्ष के कार्यकाल मे कितना विकास हुआ है। किसानो चेहरे पर रौनक आ गई है। शिवराज सरकार ने लाइट भरपूर डी है। पहले 6 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिचिंत होती थी और अब 45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है।
यह बात रतलाम ग्रामीण विधानसभा सभा के बीजेपी प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने सरवनी जागीर मे अपने जन संपर्क के दौरान किसानो को सम्बोधित करते हुए कही। मथुरालाल डामर ने किसानो व मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस ने अपने 70 वर्षो के कार्यकाल मे कुछ नहीं किया है। बीजेपी की सरकार ने क्षेत्र मे विकास किया है। जिससे सबकी परेशानिया ख़त्म हुई है। आने वाले चुनाव मे फिर भाजपा की सरकार बनाना है। जिससे क्षेत्र की सभी सडके पक्की बन सके।
रविवार को मथुरालाल डामर ने अपने जन संपर्क के दौरान पूर्व विधायक धूलजी चौधरी का आशीर्वाद लिया। साथ ही खारी गांव के सबसे उम्र वाले मतदाता 120 वर्षीय हरनाथ डामर व मुंदडी की 101 वर्षीय महिला मतदाता सूरज बाई टांक का आशीर्वाद मथुरालाल डामर ने जमीन पर बैठ कर लिया। सरवनी जागीर मे जन सम्पर्क के दौरान बालिकार अपने सिर पर कलश लेकर चली। रविवार को जनसंपर्क के दौरान तितरी, खारी, कुआझागर, मुंदडी मे केले से व पीपलखूंटा मे सेब से मथुरालाल डामर को मतदाताओं व कार्यकर्ताओ द्वारा केले से तोला गया। जन संपर्क के दौरान बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन व बीजेपी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।रविवार को तितरी, कलमोडा, कुआझागर, मुंदडी, उंडवा, खारी, हिम्मतगढ़, सरवनी जागीर, उनी, उमरन व पीपलखूंटा मे जन संपर्क किया गया। पूर्व विधायक धुलजी चौधरी, मण्डल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव टांक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक पांडे आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने जन संपर्क मे हिस्सा लेकर मतदाताओं से रूबरू हो कर अधिक से अधिक संख्या मे भाजपा की सरकार के लिए मतदान करने की अपील की।
आज सोमवार को बांगरोड़ मंडल के धमोतर से मथुरालाल डामर द्वारा जन संपर्क शुरू किया जायेगा। जो नेगड़दा, मोरदा, कलोरीखुर्द, बाजेड़ा होते हुए धोसवासे पहुंच कर जनता से आशीर्वाद लेंगे।
फोटो। जनसम्पर्क के दौरान खारी मे 101 वर्षीयसूरज बाई टांक का आशीर्वाद लेते हुए मथुरालाल डामर।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!