मदरसे में बच्चे के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट वीडियो वायरल…
2 दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो.. परिजनों ने नहीं करी शिकायत...

(www.csnn24.com) रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरया खेड़ी स्थित दारुल उलूम गोसिया मदरसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l इस वीडियो से पता चल रहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई तथा बच्चे का शरीर पूरी तरह से चोटों के निशान से भरा पड़ा हैl तथा बच्चे के परिजन मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक एवं मौलवी पर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैंl
यह वीडियो पlरसों रात का बताया जा रहा है जब बच्चे के परिजन मदरसे पर बच्चे से मारपीट के पश्चात पहुंचे बच्चा मंदसौर का रहने वाला बताया जा रहा है तथा उसके परिजन उसी रात को उसे वापस ले गए परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं की गई है परंतु पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले को अपने संज्ञान में लिया हैl नाबालिक बच्चे के साथ बड़ी बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई हैl मदरसे के एक अन्य मौलाना हाफिज मोहम्मद रफीक ने बताया कि जिस शिक्षक को हमने पढ़ाने के लिए रखा था वह 20 दिन पहले ही आया था उसे सख्त हिदायत दी गई थी कि वह यहां पर बच्चों को पढ़ाने के दौरान किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं करेगाl मारपीट का वीडियो सामने आने के पश्चात उस व्यक्ति को मदरसे से नौकरी से निकाल दिया गया है ऐसा बताया जा रहा हैl सूत्रों की माने तो मदरसा बिना अनुमति के संचालित हो रहा है तथा जिस भूमि पर इसका संचालन किया जा रहा है वह भूमि भी अतिक्रमण बताई जा रही हैl तथा मदरसा बोर्ड में भी इसका पंजीयन नहीं है ऐसा सूत्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है हालांकि अभी इन बातों की पुष्टि नहीं हुई है यह जांच का विषय हैl





