ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
रतलाम ग्रामीणराजनीति

नरेन्द्र भाई के नेतृत्व मे भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया…मुख्यमंत्री श्री पटेल….

रतलाम ग्रामीण के धामनोद मे आम सभा को किया संबोधित... मध्यप्रदेश मे फिर से भाजपा सरकार बनाने का आव्हान्...

Publish Date: November 8, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बना दिया है। प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ हो गया है। अजा, अजजा एवं पिछडा वर्ग का बजट भी 1 हजार करोड़ से 64 हजार करोड़ तक पहुंचा है। प्रति व्यक्ति आय 700 रूपए से बढ़कर 1 लाख 40 हजार रूपए हो गई है, जो सिर्फ भाजपा ही कर सकती थी। मध्यप्रदेश मे फिर से भाजपा की सरकार बनाए और राज्य को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के संकल्प को पूरा करें।

यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामनोद मे भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर के समर्थन मे आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होने कहा कि 18 वर्षो मे मध्यप्रदेश की पुरी तस्वीर बदल गई है। इस दौरान 5 लाख किलो.मीटर की सड़के बनी है और विकास के चौतरफा कार्य हुए है। पहले प्रदेश मे 64 लाख यात्री आते थे और अब 9 करोड़ यात्री आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के सुशासन और जनसेवा के मंत्र पर कार्य करते हुए भाजपा जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी वही करती है। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है और इसी बात को ध्यान मे रखते हुए हर परिवार के लिए केन्द्र एवं राज्य की योजनाएं बनी है। राष्ट्रहित मे भाजपा की पुनः सरकार बनना जरूरी है इसलिए 17 नवम्बर को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे अधिक से अधिक मतदान करें।


सभा के आंरभ मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने स्वागत भाषण दिया। सभा को जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयुर भाई रोकडिया, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने भी संबोधित किया। भाजपा के ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आमसभा मे जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह भाटी, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सहसंयोजक अशोक पंड्या, नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र जाट, चन्द्रशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, पद्मा जायसवाल, विस्तारक हितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, समाजसेवी देवीलाल पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडा, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथु भाई गामड़ आदि मंचासीन रहे। संचालन प्रहलाद पाटीदार ने किया। इस दौरान भाजपा, प्रकोष्ठ, मोर्चा, जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा से पूर्व मुख्यमंत्री श्री पटेल का हेलीपेड़ पर जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन आदि ने स्वागत किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!