ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
आपकी ख़बरजनहित ख़बरेरतलामरतलाम ग्रामीण

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत कुंडाल में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न….

Publish Date: February 14, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत 13 फरवरी को रतलाम ग्रामीण के कुंडाल ग्राम में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक रतलाम ग्रामीण  मथुरालाल डामोर मुख्य अतिथि थे। जिला भाजपा अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय विप्लव जैनजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशीजनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवालजनपद रतलाम उपाध्यक्ष  हितेंद्र सिंह भाटीसदस्य श्रीमती मंगला कुंवर देवड़ाश्रीमती लीलाबाई नाथूलाल गामड़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री डामोर तथा श्री उपाध्याय द्वारा सांकेतिक रूप से शासन द्वारा दी जाने वाली विवाह राशि के चेक कन्याओं को प्रदान किए गए।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री डामोर ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की योजना में लाभान्वित होने वाली कन्याओं के परिवार अब अनेक चिन्ताओं से मुक्त हो गए। श्री प्रदीप उपाध्याय ने वर-वधुओं को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री विप्लव जैन ने आयोजन की सराहना की ।

इस अवसर पर विधायक श्री डामोर ने स्वयं के खर्च से भोजन व्यवस्था तथा प्रत्येक वर को एक-एक अंगूठी तथा प्रत्येक वधु को एक-एक सेट बिछिया प्रदान की। गायत्री परिवार के श्री शिवपाल छपरीपंडित शर्माआचार्य दामोदर प्रसाद शर्माआई.पी. त्रिवेदी तथा उनके पूरे दल ने पूर्ण मंत्रोचार के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया।

कार्यक्रम में खंड पंचायत अधिकारी श्री कमलेश पापड़ीवालपंचायत समन्वयक अधिकारी श्री धन्नालाल फूलेरिया ने मंच तथा टेंट व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन किया। श्री पदमसिंह सहित पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों ने कार्यक्रम की भोजन व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन किया। प्रत्येक वेदी पर महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्तांओं ने उपस्थित रहकर गायत्री परिवार के आचार्य के साथ सहयोग करके वर-वधु फेरे संपन्न करवाये। जनपद पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री निर्देशक शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा वर-वधुओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!