नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्कर्म….
जिले में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की दूसरी घटना... इसके पहले रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक के साथ दुष्कर्म के पश्चात हुई थी हत्या.... इसमें आरोपी बाल अपचारी थे.. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

o(www.csnn24.com) रतलाम विगत 15 दिनों मे रतलाम जिले में दो बलात्कार की घटनाएं सामने आई है। जिसमें नाबालिक युवतियो के साथ बलात्कार हुआ है। रतलाम के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत दो युवतियों के साथ जबरदस्ती का मामला सामने आया है। इसमें एक 15 वर्षीय बालिका थी तथा दूसरी 18 वर्षीय बालिग युवती थी। दोनों घटनाक्रम में युवतियां पारिवारिक शादी समारोह में सम्मिलित होने गई थी। सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक युवती के साथ चार बाल अपचारियों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था तथा पुलिस में तत्परता से उनको गिरफ्तार कर लिया था। नामली का घटनाक्रम उससे अलग बताया जा रहा है जहां पर घटना हुई है वह एक भाजपा नेता के भतीजे की अगरबत्ती फैक्ट्री बताई जा रही है। इस फैक्ट्री नाम देव सोनावा के नाम से है दुष्कर्म का शिकार। दोनों चचेरी बहने है।जिसमें एक की उम्र 15 वर्ष तथा दूसरी की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। पूरे मामले के अनुसार दोनों बहने 25 तारीख की दोपहर उनके रिश्तेदार यहां नामली में गोद भराई कार्यक्रम में गई थी। इसी दौरान राजवीर कुमावत वहां पर पहुंचा तथा उसने दोनों बहनों से बोला कि मुझे तुमसे 10 मिनट बात करनी है। हमने मना किया तो राजवीर कुमावत हमें बहला फुसला कर देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री जो की नामली में है वहां पर लेकर गया। वहां पर सुमित जाट निवासी घट वास तथा पवन जाट निवासी नामली पहले से ही उपस्थित थे। फरियादिया ने बताया कि वह उन्हें पहले से ही जानती थी। इसी दौरान राजवीर उन दोनों को फैक्ट्री के अंदर छोड़कर बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। फर्यादिया ने बताया कि इसी दौरान सुमित जाट उसे फैक्ट्री के अंदर बने हुए एक कमरे में ले गया तथा वहां पर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सुमित के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी । इस पूरे कृत्य में राजवीर और पवन जाट ने भी उसको सहयोग किया। फरियादिया ने यह भी बताया कि जब वह कमरे से बाहर आई तो वहां पर उसकी चचेरी नाबालिक बहन ने रोते हुए बताया कि पवन ने सोफे पर ले जाकर उसके साथ भी गलत काम दुष्कर्म किया है। उसके पश्चात पवन जाट इन दोनों बहनों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसके घर लेकर गया जहां पर पवन तथा सुमित दोनों ने पुनः उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके पश्चात दोनों चचेरी बहनें अपने मामा के घर पर चली गई वहां पर उनके परिजन भी मौजूद थे इन लोगों ने डर और घबराहट के कारण उनको कुछ भी नहीं बताया। तत्पश्चात अगले दिन बहनों ने अपने परिजनों को पूरे घटना कम से अवगत कराया तथा थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। हालांकि अभी पुलिस के द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है कि देव सोनवा जिसकी फैक्ट्री पर यह सारा घटनाक्रम घटित हुआ है उस पर प्रकरण दर्ज करा है अथवा नहीं सूत्रों के मुताबिक देव सोनवा इस पूरी घटना के दौरान नामली में अथवा अपनी फैक्ट्री पर उपस्थित नहीं था ।प्रश्न यह उठ रहा हे की फैक्ट्री की चाबी अथवा अंदर घुसने की अनुमति इन तीनो आरोपियों को किसने दी क्या यह देव सोनवा के मित्र हैं तथा इन लोगों की आपस में मोबाइल पर कोई चर्चा हुई थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पाक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धारा 137 /2 …16/1…76/2…62/2M..351.. आदि धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।





