ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
मध्यभारतरतलामरावटीस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के बाद दो की मौत…

रतलाम जिले के रावटी के हरथल का मामला..

Publish Date: April 26, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम  रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो व्यक्तियों की झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के पश्चात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल शाम दो व्यक्तियों को उल्टी दस्त होने के पश्चात उनके परिजन हरथल के बंगाली डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए थे। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां देकर इंजेक्शन लगाया था। इसके पश्चात परिजन दोनों व्यक्तियों को अपने अपने घर ले गए। परिजनों का कहना है कि इलाज के पश्चात 1 घंटे बाद ही दोनों की मौत हो गई

। मृतकों के नाम हुरत्न पिता कमजी उम्र 53 बालू पिता वजा जी उम्र 52 ग्राम हरथल बताए जा रहे हैंl सूचना मिलने के पश्चात पुलिस के द्वारा दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया हैl स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ दीपक मेहता का कहना है कि पोस्टमार्टम के पश्चात मृतकों के विसरे ओर हृदय को सुरक्षित  रखा गया है तथा उसे जांच के लिए भेजा जाएगाl रिपोर्ट आने के पश्चात मृत्यु के कारणों को स्पष्ट रूप से बताया जा सकता हैl उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अंचलों में हर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर अपनी अपनी दुकान सजाए बैठे हैंl और आए दिन इनके द्वारा इलाज के पश्चात ग्रामीणों की मृत्यु की सूचना आती हैl सूचना के पश्चात संबंधित झोलाछाप पर कुछ कार्रवाई तो होती है परंतु बाद में पुनः इन लोगों की दुकानें सज जाती हैl प्रशासनिक तौर पर भी इन पर कोई कड़ी कार्रवाई अथवा शिकंजा नहीं कसना इनके हौसले को बुलंद करता हैl यही कारण है कि यह झोलाछाप बेखौफ होकर एलोपैथिक दवाइयों से ग्रामीणों का इलाज करते हैं और ग्रामीण अपनी जान गवा देते हैंl

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!