ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
कानून एवं अपराधपुलिस डायरीरतलाम

ड्रग ब्राउन शुगर ( स्मैक ) तस्करी करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार…

Publish Date: August 13, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाका एवं अनु अधिकारी पुलिस रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड रतलाम थाना प्रभारी भुवानी राम वर्मा के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। और एक सफलता हासिल करी।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- थाना स्टेशन रोड रतलाम की पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग का अपर पहने और टोपी पहने व्यक्ति पैदल पैदल ऊंकाला रोड होते हुए सालाखेडी तरफ जाने वाला है। जिसके पास मे ब्राउन शुगर रखा हुआ है। मुखबीर की सूचना पर सज्जु उर्फ साजिद पिता साबिर हुसैन उम्र 39 साल निवासी हाथीखाना रोड रतलाम को पकडकर तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर मिला। आरोपी से विधिवत ब्राउन शुगर जब्त कर गिरफ्तार किया गया ब्राउन शुगर लाने ले जाने के विषय में पूछताछ की गई । पुछताछ में जफर मेवाती का नाम सामने आया । अपराध पंजीबध्द होने के बाद फरार जफर पिता अजीज मेवाती उम्र 38 निवासी न्यू काजीपुरा हसनपालिया रतलाम हा मु महावीर कालोनी जावरा जिला रतलाम को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। आरोपी जफर को स्मैक उपलब्ध कराने वाले दीपक पिता चंद्रप्रकाश नागौरी उम्र 39 साल निवासी 61 घास बाजार रतलाम थाना माणकचौक रतलाम जिला रतलाम तथा मनोज पिता पारसमल जैन उम्र 52 साल निवासी नौलाईपुरा काली हवेली के सामने रतलाम हामु 302 श्रीधर पैलेस बीसी रोड दादर – वेस्ट मुंबई (महाराष्ट्र) की तलाश की जा रही थी जिन्हें आज दिनांक को गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपीगणो ने गुजरात के एक व्यक्ति से स्मैक ब्राउन शुगर लेना बताया है। अन्य 02 फरार आरोपीयो की तलाश जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी-*
*01.* दीपक पिता चंद्रप्रकाश नागौरी उम्र 39 साल निवासी 61 घास बाजार रतलाम थाना माणकचौक रतलाम जिला रतलाम
*02.* मनोज पिता पारसमल जैन उम्र 52 साल निवासी नोलाईपुरा काली हवेली के सामने रतलाम हा 302 श्रीधर पैलेस बीसी रोड दादर वेस्ट मुंबई (महाराष्ट्र )

*जप्त मश्रुका:-*
थाना स्टेशन रोड के अपराध क्रमाक 489/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) कुल वजन 18 ग्राम किमत 27,000 रुपये जप्त

*सराहनीय भूमिका:-*
थाना प्रभारी बिलपांक ओपी सिंह, थाना प्रभारी सैलाना अय्युब खान, उनि विजय सिह बामनिया, उनि अमित शर्मा, प्र आर दिनेश जाट, प्र आर राहुल जाट, प्र आर हिमांशु यादव आर सतीश परमार, आर हिम्मत सिंह, आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक विपुल भावसार का सराहनीय योगदान रहा है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!