मध्यभारतशिक्षा एवं करियर
प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश…
प्रदेश के सभी विद्यालयों में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश...

Publish Date: January 20, 2024
(csnn24.com)भोपाल उच्च शिक्षा विभाग ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन के उपलक्ष्य में 22 जनवरी सोमवार को प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पूर्ण दिवस का अवकाश घोषित किया है
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी विद्यालयों में सोमवार 22 जनवरी, 2024 को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए घोषित किया गया है।





