ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
राजनीतिसैलाना

सैलाना में पेयजल समस्या का होगा स्थाई निदान..

सैलाना नगर परिषद की बड़ी उपलब्धि...

Publish Date: September 15, 2023

(www.csnn24.com )रतलाम/सैलाना नगर को पेयजल संकट से मुक्त करने की दिशा में परिषद को बड़ी सफलता मिली प्रशासन स्तर पर टेंडर फाइनल होने के बाद वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुके है।

परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ल ने बताया कि मार्च माह में जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित पेयजल समीक्षा बैठक में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में माही नदी से जल स्रोत आधारित समूह माही जल योजना के तहत शुद्ध (R O जल )पेयजल आपूर्ति की जाना सुनिश्चित किए जाने की कार्य योजना पर वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली गई थी। बैठक में परिषद की ओर से अध्यक्ष चेतन्य शुक्ल ने इस महती योजना में सैलाना शहर को शामिल करने की पुरजोर मांग करते हुए नगर की पेयजल समस्या को सिलसिले वार बताते हुए स्थाई समाधान निकालने का आग्रह किया था।


अध्यक्ष शुक्ल ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि हमारे लोकप्रिय विधायक हर्ष विजयजी गेहलोत,जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व सम्बंधित अधिकारियों की मेहनत उस वक्त सफल हो गई जब इस योजना के टेंडर फाइनल होने के बाद वर्क आर्डर भी जारी हो गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार हैदराबाद की कंपनी इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करेंगी तथा 24 माह में इस कंपनी को कार्य पूर्ण करने की गाइडलाइन दे रखी है। इस कार्य के लिए कंपनी पाइपलाइन के माध्यम से माही नदी का पानी परिषद द्वारा निर्मित सम्पवेल तक पानी पहुचाने का कार्य करेगी इसके लिए स्थल चयन के साथ नवीन सम्पवेल की डीपीआर भी तैयार की जा रही है जो शीघ्र ही धरातल पर नजर आएगी।उसके पश्चात नगर में पेयजल वितरण का जिम्मा परिषद को करना होगा। परिषद सीएमओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि संपूर्ण प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के बाद सैलाना नगर में पेयजल समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा इसके बाद संभवत परिषद प्रतिदिन नगर में पेयजल प्रदाय भी कर सकेगी।परिषद अध्यक्ष शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में नगर की पेयजल योजना गोवर्धन सागर से की जा रही है लेकिन ग्रीष्म ऋतु के समय किसानों द्वारा सिचाई के लिए पानी लेने के बाद पानी की कमी होने से विवाद की स्थिति निर्मित होती आई है लेकिन इस योजना के बाद हमे जल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा इस योजना को मूर्तरूप देने के पूर्व जल निगम के महाप्रबंधक कुलदीपसिंह कलम,नगरीय निकाय आयुक्त भोपाल के भरत यादव से भी मुलाकात करने के बाद इस बड़ी समस्या का समाधान हो गया।
पत्रकार वार्ता के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षद मीरा पाटीदार, कुलदीप कुमावत,राधा बाई काग,चंदा पारगी,कृष्णा चंदेल,पुष्पा राठौड़,आशा कसेरा,मंगलेश कसेरा आदि मौजूद थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!