ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जनसम्पर्कमध्यभारतरतलामराजनीति

औद्योगिक निवेश की दृष्टि से मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप…

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में एमएसएमई मंत्री ने गिनाई प्रदेश की विशेषताएं...

Publish Date: January 12, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम/गांधीनगर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर में “महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र” में आयोजित “10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024” में मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए प्रस्ताव रखते हुए कहा कि औद्योगिक क्रांति के लिए निवेश की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का भविष्य है। मध्यप्रदेश में एमएसएमई विभाग द्वारा जिले में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है और उन्हें आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र के विकास में एमपीआईडीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि देश की जीडीपी 7 से 8% तक है और मध्यप्रदेश की जीडीपी 19 से 25% तक है। मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जमीनों की कम कीमतों में उपलब्धता है, इसलिए उद्योग प्रारंभ करने में लागत कम लगती है। साथ ही उद्योगों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश में विद्युत और जल की पर्याप्त और सहज उपलब्धता है, जिससे उद्योगों के लिए कार्यान्वयन सरल और सुचारू होता है। प्रदेश में मानव संसाधन की भी बेहतर उपलब्ध है।

इस अवसर पर देश-विदेश से सम्मिलित निवेशक, विभिन्न अतिथि एवं प्रबंधक एमपीआईडीसी डॉ. नवनीत कोठारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!