ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जनहित ख़बरेमध्यभारतरतलामव्यापार

ग्राहक पंचायत की कार्यप्रणाली कर रही है ग्राहकों को जागरूक , अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा के समापन सत्र में विधायक चैतन्य कश्यप…

तीन दिवसीय साधारण सभा में हुए 11 सत्र .. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायक को भेंट किया स्मृति चिह्न .. देश भर से आए पदाधिकारी स्वाद की सेवा से हुए संतुष्ट

Publish Date: April 17, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम,। अखिल भारतीय ग्राहक ग्राहक पंचायत की कार्यप्रणाली 50 सालों से ग्राहकों को जागरूक कर रही है। ग्राहकों के मामले में यह बहुत बड़ा सार्थक प्रयास है। केवल वस्तुओं के मामले में ही नहीं अपितु सेवा के मामले में भी जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। तीन दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई और क्रियान्वयन को लेकर योजनाएं बनाई गई।

यह विचार शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने व्यक्त किए। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की तीन दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा के समापन समारोह में श्री काश्यप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, राष्ट्रीय सचिव अरुण देशपांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल मंचासीन थे।

ग्राहकों के हित में हुआ चिंतन मनन

श्री काश्यप ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की साधारण सभा रतलाम में हुई। शहर के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहे। निश्चित रूप से तीन दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा में ग्राहकों के हित में चिंतन मनन हुआ। संगठन के स्वरूप में विकास कार्य मूर्त रूप ले रहे हैं। वैसे भी राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सबनीस जी का मालवा से विशेष लगाव है।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों का विधायक ने किया स्वागत

प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सबनीस, राष्ट्रीय सह सचिव श्री कथेरिया का पुष्पगुच्छ से शहर विधायक श्री काश्यप ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने शहर विधायक श्री काश्यप को स्मृति चिह्न भेंट किया।

यह थे मौजूद

समापन सत्र के आयोजन में भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, अशोक जैन लाला, मणिलाल जैन, राजेश पगारिया कमलेश मोदी, महेंद्र भंडारी, श्याम लालवानी, अशोक देवड़ा, श्याम धाकड़ मौजूद थे। संचालन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह सचिव अनुराग लोखंडे ने किया।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा में हुए 11 सत्र
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला मीडिया प्रभारी हेमंत भट्ट ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की तीन दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा में 11 सत्र का आयोजन किया गया जिसमें 3 सत्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए आयोजित किए गए और 8 सत्रह विभिन्न प्रांतों से आए 200 पदाधिकारियों के लिए हुए। इन सत्रों में ग्राहक जागरूकता के क्षेत्र में विभिन्न तरीके अपनाने पर बल दिया गया।

⚫ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का स्वर्ण जयंती वर्ष सितंबर 2023 से शुरू होगा। इस दरमियान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनजागृति लाएंगे।

⚫ स्थानीय उत्पाद एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बातें रखी। प्रांत के अनुसार योजनाएं बनाई गई जिनका क्रियान्वयन जनहित में किया जाएगा।

⚫ खाद्य वस्तुओं में मिश्रण की अनुमति के सरकारी फैसले पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श हुआ।

⚫ सरकार द्वारा खाद्य वस्तुओं में मिश्रण करने की अनुमति का निर्णय तो लिया है, लेकिन नियंत्रण नहीं है। जिस प्रतिशत के हिसाब से मिश्रण की अनुमति दी गई है। उसका पालन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को सेहत मंद वस्तुएं नहीं मिल पा रही है।

⚫ वस्तुओं की पैकेजिंग और उन पर अंकित मूल्य को लेकर गंभीर चिंतन मनन हुआ।

⚫ वस्तुओं पर मूल्य अंकित करने के भी नियम बनाने पर जोर दिया गया, ताकि ग्राहकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। खासकर दवाई के मामले में अनाप-शनाप मूल्य अंकित होते हैं। एमआरपी तय करने के लिए नियम कानून कायदे लागू करना और उनका पालन करवाना बेहद जरूरी है,  ताकि ग्राहकों को राहत मिले।

⚫ देशभर के प्रांतों से आए 200 से अधिक पदाधिकारियों ने व्यवस्था की जहां तारीफ की, वहीं स्वाद की सेवा से संतुष्ट हुए।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!