ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का ग्राम घटला शिविर सम्पन्न…

305 मरीजों की हुई जाँच...

Publish Date: July 10, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर सालाखेड़ी द्वारा ग्राम घटला जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में घटला एवं आसपास के क्षेत्र के 305 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में घटला एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच मीराबाई शिवगिरी, उपसरपंच श्री राधेश्याम मालवीय की उपस्थिति में सम्पन हुआ। साथ ही गणमान्य नागरिक भंवरगिरी, मंजू दशोरिया, यशोदा गेहलोत, गोपाल परमार, आंगनवाड़ी सहायिका विष्णु बाई केलवा भी उपस्थित रहे। इस शिविर के आयोजन के लिए ग्राम वासियों ने रॉयल हॉस्पिटल के चैयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया एवं निदेशक डॉ. उबेद अफ़ज़ल का स्वागत किया एवं ग्राम में शिविर के आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूल हक, डॉ. आदित्य पाटीदार एवं महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन दिया गया एवं दवाएं भी निशुल्क वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.टू. की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की व्यवस्था रॉयल हॉस्पिटल कि एम्बुलेंस से की गई साथ ही मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, संजीत परिहार, सिस्टर करुणा डामोर, सोनम शर्मा, कृष्णा परमार, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!