रतलामशिक्षा एवं करियर
श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय में अमृत महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ…

Publish Date: February 18, 2024
(www.csnn24.com)रतलाम आचार्य श्री योगींद्र सागर जी महाराज के 64 वे जन्मोत्सव पर श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय में तीन दिवसीय अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस पर नवकार मंत्र का जाप एवं महाविद्यालय परिसर में सुंदरकांड का आयोजन हुआ। द्वितीय दिवस में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया एवं महाराज साहब के जन्म दिवस पर तृतीय दिवस में महाआरती का आयोजन कर सभी विद्यार्थियों में महाप्रसादी का वितरण किया गया और प्रो. मीमांसा शर्मा ने आचार्य श्री के विचार एवं उनके आदर्श छात्रों के समुख रख उनका परिचय दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा, चेयरमैन भरत शर्मा, वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा एवं वरदान शर्मा, प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी, डीन प्रो. अंजली वर्मा, प्रो. गोविंद झवर, समस्त स्टाफ एवं महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।





