ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जावरामध्य प्रदेशरतलामराजनीति

मालवा के गांधी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण आज….

मुख्यमंत्री मोहन यादव उनके जीवन वृत पर लिखी गई पुस्तक का भी करेंगे विमोचन..... भावांतर योजना की राशि का भी होगा अंतरण...

Publish Date: December 28, 2025

(www.csnn24.com) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज रतलाम जिले में रहेंगे। लगभग 12:30 बजे वह जावरा जिले के ग्राम सुजापुर में पहुंचेंगे तथा मालवा के गांधी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद स्वर्गीय डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे इस दौरान वह उनके जीवन वृत पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भावांतर योजना में 3.77 लाख किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 810 करोड़ रुपये
रतलाम जिले के जावरा में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
रतलाम डॉ. मोहन यादव आज रविवार को रतलाम जिले के शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा में आयोजित राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। भावांतर योजना में अब तक 6.44 किसानों को 1292 करोड़ रुपये अंतरित किये जा चुके हैं। कार्यक्रम में करोड़ रूपों  के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इसके पश्चात लगभग दोपहर 2:30 बजे रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे।

स्वर्गीय डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय का संक्षिप्त जीवन परिचय:-
डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय (1928–2016) भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता और मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध जननेता थे। उन्हें सादगी और विनम्रता के कारण ‘मालवा का गांधी’ भी कहा जाता था। यह उपाधि उन्हें स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा दी गई थी। 
डॉ. पांडेय के जीवन का संक्षिप्त परिचय निम्नलिखित है:-
  • जन्म: उनका जन्म 28 मार्च, 1928 को मध्य प्रदेश के जावरा (रतलाम जिले) में हुआ था।
  • शिक्षा: उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा (A.V.M.S.) और साहित्य रत्न की शिक्षा प्राप्त की थी।
  • राजनीतिक करियर:
    • आठ बार सांसद: वे मध्य प्रदेश की मंदसौर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड 8 बार (1971, 1977, 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004) सांसद चुने गए।
    • मुख्य उपलब्धि: 1962 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. कैलाशनाथ काटजू को हराकर सबको चौंका दिया था।
    • पार्टी पद: वे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक (Chief Whip) भी रहे।
  • साहित्यिक योगदान: राजनीति के साथ-साथ वे साहित्य में भी रुचि रखते थे। उन्होंने ‘गबन: एक अध्ययन’ और ‘प्रदक्षिणा सहायक’ जैसी पुस्तकें लिखीं।
  • निधन: उनका निधन 19 मई, 2016 को इंदौर के एक निजी अस्पताल में हुआ। 
उनकी स्मृति में रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम  डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रखा गया है। 
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!