ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलाम ग्रामीणराजनीति

ढोल ढमाकों व विजय तिलक लगाकर बहनों ने किया अपने प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी का स्वागत…

नगरा, बड़ोदिया आदि गांवों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुलकर दिया समर्थन...

Publish Date: November 6, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। ग्रामीण विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी व जयस नेता डॉ. अभय ओहरी ने रविवार को भी अपना जनसंपर्क जारी रखा। अपने जनसंपर्क व चौपाल बैठक में ओहरी द्वारा लगातार जनता की समस्याओं को समझा व सुना जा रहा है। आज डॉ. अभय ओहरी ने नगरा, बड़ोदिया, नायन आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसपंर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल ढमाकों की थाप पर उत्साह के साथ अपने सेवक डॉक्टर साहब का स्वागत किया। ग्रामीण की बुजुर्ग माताओं व बहनों ने विजय तिलक लगाकर डॉ. ओहरी को जीत के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। ग्रामीणों ने गांव की परंपरा अनुसार सम्मान पूर्वक डॉक्टर साहब का स्वागत साफा पहनाकर भी किया। सोमवार को डॉ ओहरी अपने समर्थकों के साथ ग्राम बड़बड़, इसरथुनी, मूंसीपाड़ा, जुलवानिया, ताजपुरिया, बोदिना, खोखरा, डेलनपुर आदि गांवों में अपनी चौपाल बैठक का आयोजन करेंगे।

रविवार को जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण के कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डॉ ओहरी को खुलकर समर्थन दिया। उनका कहना था कि जन – जन के ह्रदय में डॉक्टर साहब है और हम चाहे लाख कांग्रेसी है मगर इस बार वोट डॉक्टर साहब को ही देंगे। एक ग्रामीण युवक ने बताया कि कांग्रेस को इतने सालों से वोट दे रहे है। केवल चुनाव के समय ही इनको हम लोग याद रहते है।

मगर जब हमें जरूरत होती है तब कोई साथ नहीं रहता है। सभी को समस्याओं व जनभावनाओं को सुनने के बाद प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी ने सभी को आश्वस्त किया और कहा कि में नेता नहीं आपका सेवक हूं। और यह आप सभी इसलिए अच्छे से जानते है क्योंकि आज तक मे आपकी हर समस्याओं के लिए लड़ता आया हूं। बगैर पद के मोह के आगे भी आपकी लड़ाई में जारी रखूंगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!