ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
कानून एवं अपराधरतलाम

पुलिस आरक्षक रास्ते भर युवती से करता रहा छेड़छाड़ और सजा मिली सिर्फ लाइन हाजिर….

सूत्रों के मुताबिक नशे में भी था आरक्षक थाने में भी करी अभद्रता... लंबे इंतजार के बाद दर्ज हुई FIR...

Publish Date: October 15, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम का एक आरक्षक एक युवती के साथ भरे रास्ते छेड़छाड़ करता रहा और हिम्मत यहां की छेड़छाड़ करते हुए घर तक पहुंच गया। जब युवती ने अपने भाई को बताया और भाई ने घर से बाहर आकर ललकारा तो अपनी बाइक वहीं मौके पर छोड़कर वहां से भाग भी गया तथा औद्योगिक थाना क्षेत्र में जाकर शरण ले ली। मामला एसपी अमित कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने विभागीय जांच के आदेश देते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया। यदि युवती की बात मानी जाए तो FIR कराने में भी 4 से 5 घंटे लग गए।

पूरा मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां पर एक युवती रोजमर्रा की कल शाम तरह अपने घर जा रही थी तथा मानक चौक थाने पर प्रदर्शित आरक्षक दुर्गेश जाट उसका पहले से ही रास्ते पर इंतजार कर रहा था। उसने युवती का पीछा शुरू किया जब युवती पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुकी तो यह वहां पर भी पहुंच गया तथा वहां पर जाकर युवती पर कमेंट्स पास किया। इसके बाद सब्जी लेने के दौरान भी यह यह जहां से युवती सब्जी ले रही थी वहां पर भी पहुंच गया।

और परेशान युवती का पीछा करते-करते उसके निवास स्थान के बाहर जाकर खड़ा हो गया। तथा वहां पर सिगरेट पीने लगा युवती के द्वारा जब अपने भाई को बताया गया तो उसने बाहर आकर इसे पुकारा तो या वहां से अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। तथा औद्योगिक थाने क्षेत्र में थाने पर जाकर बैठ गया। जब युवती अपने भाई के साथ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने पहुंची तो वहां पर भी इसके द्वारा अभद्रता की गई। युवती को अपने भाई के साथ रिपोर्ट लिखवाने के लिए लगभग 4 घंटे इंतजार करना पड़ा तब जाकर महिला थाने प्रभारी वहां पर आई और उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करी। इसके पश्चात मीडिया में मामला आया एवं पुलिस कप्तान अमित कुमार को भी जानकारी लगी उन्होंने तत्काल दुर्गेश जाट को लाइन हाजिर कर दिया तथा विभागीय जांच के आदेश दिए हैं

। इसमें अब पुलिस पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं क्योंकि आरक्षक युवती को लगातार परेशान करता रहा और उसके घर तक पहुंच गया तथा इसके पहले भी सूत्रों के मुताबिक ऐसी शिकायत आ चुकी है। इसके पश्चात भी मात्र लाइन हाजिर कर कर जांच के आदेश दिए गए हैं। उल्लेखनीय की यह आरक्षक युवती को काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। अब देखना यह है कि क्या अभिभागी जांच में इस पर कोई कठोर कार्रवाई होती है या फिर कुछ दिनों बाद बहाली।

(UPDATE) आरक्षक को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने निलंबित कर दिया है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!