ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

भारत को महान बनाने के मिशन का नाम है भाजपा:- डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी…

भाजपा की जिला निर्वाचन कार्यशाला आयोजित...

Publish Date: November 7, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम संगठन पर्व 2024 मे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला निर्वाचन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मार्गदर्शन दिया। जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, विधायक डॉ.चिंतामणि मालवीय, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया , संगीता चारेल एवं जिला सहनिर्वाचन अधिकारी महेश सोनी मंचासीन रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।

कार्यशाला में जिला निवार्चन अधिकारी श्री सोलंकी ने कहा कि भाजपा सदस्य होना गौरव की बात है। भाजपा तो भारत को महान बनाने के मिशन का नाम है। आज यह पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है, लेकिन इस मुकाम पर आने के पीछे लम्बा संघर्ष छुपा है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो बैठक और कार्यशाला करके समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। आज मध्यप्रदेश का संगठन पूरे देश मे आदर्श बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वर्ष 2003 के पहले प्रदेश की स्थिति का ध्यान होना चाहिए। इससे ही उन्हे भाजपा की सरकार के कार्यो की सही जानकारी मिलेगी। प्रदेश मे सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे है। सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि रतलाम जिले मे भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुआ है।संगठन पर्व के तहत् अब 7 , 8 , 9 नवम्बर को मंडल की कार्यशाला होगी। इसके बाद 12 से 14 तक शक्ति केन्द्र पर होगी और 14 से 20 नवम्बर तक बुथ समितियों का गठन होगा।

आलोट विधायक डॉ. मालवीय ने कहा कि देश मे भाजपा की ऐसी पार्टी है जिसमे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते है| परिवारवाद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
जावरा विधायक डॉ.पांण्डेय ने कहा कि भाजपा मे संगठन ही सर्वोपरि है| सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी ने सबका डाटा एकत्र किया है। इससे पार्टी और मजबूत होगी।जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बडा सामाजिक और वैचारिक संगठन है। पार्टी के संविधान अनुसार सबको चुनाव सम्पन्न कराना है।

आरंभ मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि जिले मे भाजपा के 2,56,000 सदस्य बने है। सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। संगठन चुनाव की प्रक्रिया बूथ कमेटी के गठन से शुरू होगी। कार्यकर्ता सदस्यता के सारे कार्य आगामी दिनों मे पूर्ण कर लेवे।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार निवार्चन सह अधिकारी महेश सोनी माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!