ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
आलोटकानून एवं अपराधजनहित ख़बरेमध्यभारतरतलाम

हत्यारा पति.. पत्नी की करी हत्या.. पत्नी के शरीर को करा क्षतविक्षत.. प्राइवेट पार्ट भी नहीं छोड़े..

हत्यारे ने स्वयं भी फांसी लगाकर की आत्महत्या...

Publish Date: May 16, 2023

 (www.csnn24.com)अलोट/रतलाम   जिले के आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पति ने चरित्र शंका के चलते हुए अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्यारे पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियारों से कई वार करें शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं छोड़ा जहां पर उसने अपनी नफरत को नहीं निकाला यहां तक कि उसने पत्नी की गर्दन काटने के अलावा उसके प्राइवेट पार्ट एवं शरीर के अन्य अंगों को भी नहीं बख्शा। हत्यारे पति ने पत्नी की हत्या करने के पश्चात स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पूरे मामले के अनुसार तालोद निवासी बालू सिंह उम्र 35 वर्ष की शादी 15 वर्ष पूर्व तेजकुँवर उम्र 32 वर्ष से हुई थी। पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। और सूत्रों के मुताबिक पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका भी करता था। दोनों के बीच विवाद के चलते मामला आलोट थाने पर भी पहुंचा था। बताया जाता है कि 15 तारीख को दोनों पति-पत्नी में संभवतः पुनः विवाद हुआ। जिसके पश्चात बालू सिंह ने बर्बरता पूर्वक अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी हत्या करने में बालू सिंह ने कुल्हाड़ी, दराते, ब्लेड, तथा  धारिये का उपयोग करा। प्यारे पति ने अपनी पत्नी की हत्या के दौरान उसकी गर्दन काटने के अलावा प्राइवेट पार्ट्स को भी काटा, तथा इसके अलावा महिला के नाक कान के अलावा जबड़े को भी तोड़ दिया।

ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश पोरवाल की सूचना के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची तथा दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बरामद किया एवं पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया। मुकेश से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मृतक पति-पत्नी के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 8 एवं 13 वर्ष । दोनों भाई बहन हत्या के 1 दिन पूर्व ही अपनी मौसी के घर शहर से बाहर गए हुए थे। घटनाक्रम की सूचना मिलने के पश्चात परिजन तालोद पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद चार दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया उसके पश्चात उनका अंतिम संस्कार हुआ।

पुलिस ने मर्ग कायम कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!