ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
आपकी ख़बररतलाम

रतलाम प्रेस क्लब के खिलाफ लगा वाद न्यायालय ने किया खारिज….

निर्वाचन रोकने और सदस्यता समाप्ति को दी थी चुनौती....

Publish Date: December 5, 2024
 (www.csnn24.com) रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब के लिए बुधवार का दिन एतिहासिक रहा। रतलाम प्रेस क्लब के निर्वाचन शून्य घोषित करने तथा अनियमितताओं के संबंध में लगाए गए एक केस में न्यायालय में आदेश सुनाया। न्यायालय ने कहा कि रतलाम प्रेस क्लब के खिलाफ लगाए आरोपो को लेकर लगाया गया वाद खारिज कर दिया। न्यायालय द्वारा  केस लगाने वाले को ही फटकार लगाते हुए कहा कि अगर दोबारा इस तरह का केस लगाया गया तो उसे दूसरे पक्ष को हुई मानसिक क्षति के लिए राशि भी अदा करनी होगी।

रतलाम प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा ने बताया कि करीब 2 साल पहले रतलाम प्रेस क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी तथा कार्यकारिणी के विरुद्ध रितेश मेहता द्वारा वाद दायर किया गया था। मेहता ने रतलाम प्रेस की पूर्व कार्यकारिणी में अध्यक्ष, सचिव द्वारा मनमानी सदस्यता करने, उसकी सदस्यता बर्खास्त करने के खिलाफ याचिका लगाते हुए आर्थिक अनियमितताओं के आरोप भी लगाए थे। कई आरोप लगाने के साथ ही निर्वाचन रोकने एवं अपनी सदस्यता बहाल करने की कोर्ट से मांग की थी। वादी कोर्ट में लगातार अनुपस्थित रहकर कोई जवाब नही देने पर इस प्रकरण को खारिज कर दिया। केस की पैरवी रतलाम प्रेस क्लब की ओर से अधिवक्ता सांवलिया पाटीदार ने करते हुए प्रेस क्लब का पक्ष रखा।

कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी
तृतीय व्यवहार न्यायाधीश अनुपम तिवारी ने रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियो के  खिलाफ सभी आरोपों को तथ्यहीन मानते हुए खारिज कर दिया। अपने आदेश में न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वादी के आचरण से यह भी प्रतीत होता है कि वह कार्यवाही को जारी रखने के इच्छुक नहीं है। मामला लंबे समय से एक ही चरण पर है। निष्क्रियता अतंहीन अवसर नहीं हो सकती। मामला गैर अनुपालन और चूक में खारिज किया जाता है। यदि वादी इसी कारण दोबारा याचिका लगाता है या नया केस दायर करता है तो वह प्रतिवादी यानि रतलाम प्रेस क्लब को क्षतिपूर्ति भी देगा।

निशुल्क पैरवी करने वाले एडवोकेट पाटीदार का किया स्वागत
प्रेस क्लब को न्यायालय में विजय दिलवाने पर अधिवक्ता सांवलिया पाटीदार का स्वागत भी किया गया। बुधवार दोपहर को प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखकर सोलंकी, वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र जोशी, सौरभ कोठारी, किशोर जोशी दत्ता, नीरज शुक्ला, सुधीर टांक, अदिति मिश्रा, समीर खान, दिग्विजयसिंह सेंगर, साजिद खान, नवीन टांक, अर्पित चौबे, राज उपाध्याय आदि ने बधाई दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!