
(CSNN24.NEWS)रतलाम SIR और शहर की समस्या को लेकर सरकार और नगर सरकार पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। आज प्रेस क्लब में शहर कांग्रेस अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि प्रशासन और बीएलओ भाजपा के एजेंट के रुप में काम कर रहें हैं। हम हमारे 49 वार्ड में हमारे कार्यकर्ता जनता का सहयोग करने उनकी समस्या दूर करने के लिए बैठेंगे। वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंयक जाट ने कहा कि नगर सरकार और नगर निगम अतिक्रमण हटाओ कार्यवाही के नाम पर सड़क पर बैठकर अपना घर चलाने वाले परिवारों की रोजी रोटी छिन रही है। जाट ने कहा कि उन्हें ऐसे स्थान भेजा जा रहा जहां ना तो पानी और ना सुलभ शौचालय की सुविधा है, साथ ही दिन भर बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है इन मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मयंक जाट ने कल सड़कों पर उतरकर गरीब परिवारों से चर्चा की और उनकी समस्या सुनी इसके बाद आज प्रेसवार्ता कर आगामी रणनीति पर प्रकाश डाला, साथ ही नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा सरकार के संकल्प पत्र के मुद्दे को लेकर कहा कि महापौर अपना ही संकल्प भूल गए, जहां चुनाव के दौरान महापौर के संकल्प पत्र में शहर के छः स्थानों पर सर्वसुविधायुक्त आधुनिक मार्केट निर्माण करेंगे, मगर नगर सरकार को तीन साल हो गए सब्जी फल बेचने वाले लोगों को बसाने की जगह उन्हें उजाड़ा जा रहा है। यह नगर सरकार की विफलता है। हम नगर सरकार व निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन करेंगे।





