रेलवे स्टेशन पर दहशतगर्दी गुंडों ने की मारपीट सरेआम लहराए चाकू
दो आरोपी गिरफ्तार एक अलीराजपुर का तो दूसरा खंडवा का

(www.csnn24.com)रतलाम कल रात रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 तथा रेलवे स्टेशन परिसर में गुंडों की दहशत गर्दी का खुलेआम तांडव देखने में नजर आया। यह गुंडे रेलवे स्टेशन पर दो युवक यात्रियों को बुरी तरह चाकू की नोक पर डरा कर लात घुसो से मारपीट करते रहे। मारपीट का डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारपीट का यह सिलसिला 10 मिनट से अधिक समय तक चला और एक गुंडे के हाथ में चाकू देखकर कोई भी व्यक्ति मार खा रहे यात्रियों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया हालांकि किसी यात्री के द्वारा वहां से वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इसके पश्चात किसी यात्री के सूचना पर आरपीएफ के जवान वहां पर पहुंचे और उन्होंने दोनों गुंडों को गिरफ्तार कर कर जीआरपी को सौंपा। जीआरपी थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हीरोर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी इमरान अलीराजपुर का रहने वाला है तथा दूसरा आरोपी सद्दाम पीपल गांव खरगोन का रहने वाला है दोनों आरोपियों पर धारा 151 अशांति फैलाने तथा आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अजमेर जाने के लिए रतलाम आए थे। जिस प्रकार से यात्रियों के साथ घटनाक्रम घटा है उसने एक बार फिर रेलवे परिसर की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। यदि सूत्रों की माने तो जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुत से लोग अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त है और इस क्षेत्र में खुलेआम जुआ सट्टा और सट्टे के क्लब भी ऐसी गतिविधियां संचालित होती रही है। यदा-कदा इन पर छोटी मोटी कार्रवाई कर कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। तो वही सिटी पुलिस जीआरपी थाना क्षेत्र

आने के कारण इस क्षेत्र में कार्रवाई नहीं कर पाती, जिसका फायदा अपराधिक तत्व खा रहे हैं। इस संदर्भ में जब जीआरपी थाना प्रभारी से चर्चा करी तो उन्होंने जुए सट्टे की बात का खंडन नहीं करते हुए कहा कि हम समय-समय पर कार्रवाई करते हैं और सिटी पुलिस से भी हमारा सामंजस्य है और उनके सहयोग से आगे भी हम कार्रवाई करेंगे।





