ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
रतलामशिक्षा एवं करियर

श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट रतलाम में स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकेथॉन 2025 का सफल आयोजन…..

Publish Date: September 30, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम। श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट रतलाम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2025 के लिए छात्रों में रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से *इंटरनल हैकेथॉन 2025* का आयोजन किया गया। संस्था के इंजिनियरिंग विभाग के प्रभारी प्रो. गोविंद झवर ने बताया कि इस हैकेथॉन में 6 टीमों के 40 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें से चयनित उत्कृष्ट समाधानों और विचारो को स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के नेशनल पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। अंतिम चयन के बाद, सभी चयनित समाधान और आइडिया को प्रोटोटाइप बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। संस्था के वाइस चेयरमैन श्री वरदान शर्मा ने इस आयोजन में विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। टीम “इंडी टेक” ने पहला, टीम “पैराडाइम इंसाइटर” ने दूसरा और टीम “रिसाइकिल स्फीयर” एवं “सिक्स ब्रिक्स” ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्था के वाइस चेयरमैन  वरदान शर्मा ने इस सफल आयोजन पर छात्रो को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नेशनल लेवल पर ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ने का एक शानदार मंच है। वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर बधाई दी और उम्मीद जताई कि छात्र अपनी रचनात्मक सोच और ऊर्जा से नए भारत के निर्माण में योगदान देंगे। कार्यक्रम में संस्था के इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. फिरोज अब्बासी, प्रो. मंगलेश दुबे , प्रो. अंकिता व्यास , प्रो. पायल शर्मा, प्रो. चंद्रशेखर सोनी , प्रो. सुरेखा सिसोदिया, प्रो. फैज अहमद अब्बासी, प्रो ईश्वर सिंह, प्रो बलविंदर सिंह, प्रो चेतना चौहान, प्रो गरिमा पोरवाल एवं प्रो. फईम खान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!