ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिकरतलामशख्सियत

रतलाम में जया किशोरी जी के मुखारविंद से होगी श्रीमद् भागवत कथा – चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजन….

हजारों माताओं-बहनों की मौजूदगी में निकलेगी भव्य कलश यात्रा...

Publish Date: September 23, 2023
(www.csnn24.com) रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा धर्मस्व नगरी रतलाम में धर्म गंगा प्रवाहित होने जा रही है। प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा होगी। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कथा 2 से 8 अक्टूबर तक अंबेडकर मैदान पर होगी। ज्ञातव्य है कि जया किशोरी जी से श्री काश्यप ने इस वर्ष अप्रैल माह में कनेरी में आयोजित कथा के दौरान भेंट कर रतलाम शहर में भी धर्म की गंगा बहाने की स्वीकृति ली थी।
आयोजन के संबंध में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति का गठन हुआ। श्री काश्यप ने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर बाजना बस स्टैंड चौराहा जैन स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में माता-बहनें सिर पर कलश लेकर उपस्थित रहेगी। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर मैदान पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होगी। कलश यात्रा के संयोजक गोविंद काकानी रहेंगे। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे। आयोजन समिति में कन्हैयालाल मौर्य, मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, बजरंग पुरोहित, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास रहेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होगी।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!