ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
ज्योतिष एवं वास्तुधार्मिक

31 जनवरी को शनि होंगे अस्त, 5 राशिवालों पर छा सकते हैं संकट के बादल

करियर-निवेश में रहें सतर्क

Publish Date: January 28, 2023

न्याय और कर्म का फल प्रदान करने वाले शनि इस समय अपनी ही राशि कुंभ में हैं| 17 जनवरी को वे कुंभ राशि में आए थे| अब 31 जनवरी को तड़के 02 बजकर 46 मिनट पर कुंभ राशि में शनि अस्त होंगे | शनि 33 दिनों तक कुंभ राशि में अस्त रहेंगे| फिर 05 मार्च को रात 08 बजकर 46 मिनट पर उदित होंगे| शनि के अस्त ​होने से 12 राशियों में से 5 राशि के जातकों को सावधान रहना होगा| उनके लिए नौकरी, बिजेनस, सेहत आदि क्षेत्र में संकट के बादल मंडरा सकते हैं|

31 जनवरी को शनि के अस्त होने से मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को सतर्क रहकर काम करना होगा| अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा| आइए जानते हैं कि शनि अस्त होने से इन 5 राशिवालों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है|

शनि अस्त 2023 राशिफल

मेष: आपकी राशि के जातकों को शनि के अस्त होने से क​रियर और दांपत्य जीवन में सजग रहना होगा. धन हानि का योग बन सकता है. इस समय में आपके करियर में नई चुनौतियां आ सकती हैं. बड़े ही धैर्य के साथ मुश्किल समय का सामना करना होगा. 31 जनवरी से 05 मार्च के बीच बड़ी ही सावधानी से निवेश से जुड़े फैसले करें. कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपके मान सम्मान को चोट पहुंचे|

कर्क: आपकी राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. आप लोग बेवजह की बातों और कार्यालय की राजनीति से दूर रहें. साझेदारी के व्यापार में नुकसार की आशंका है. दांपत्य जीवन में भी संभलकर रहें. ऐसी कोई बात या काम न करें, जिससे जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो|

सिंह: शनि के अस्त होने से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. खानपान में सावधानी बरतें. छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नज​रअंदाज न करें. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों को धन हानि हो सकता है. सोच समझकर ही कहीं पर निवेश करें. जरूरी न हो तो अभी टाल दें|

वृश्चिक: शनि का अस्त होना आपके परिवार में संंबंधों को प्रभवित कर सकता है. भाई और बहन के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. वाद विवाद की भी स्थिति पैदा हो सकती है. संयम से काम लें. व्यापार में अभी कुछ नया प्रयोग करना चाहते हैं तो मत करें, नहीं तो आर्थिक तौर पर हालत खराब हो सकती है. 05 मार्च के बाद ही कुछ नया करने की सोचें|

कुंभ: शनि आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं और इस राशि में रहते हुए ही अस्त हो रहे हैं. ऐसे में आपको सावधान रहना होगा. अभी आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें, जहां पर हैं, वहीं पर मेहनत से काम करें. नौकरी दवाब में न छोड़े. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. इस समय में पारिवारिक रिश्ते और दांपत्य जीवन दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में आप अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर ही नियंत्रण रखें|

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!