ब्रेकिंग
सनातनी विनोद बिंदल की पहल पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 61वां रक्तदान शिविर, पूरे किए 25 वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल....
आपकी ख़बरजनहित ख़बरेमध्यभारतस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

MCH मैं गंभीर लापरवाही प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की आंख के नीचे लगा कट आए दो टांके… मामले को दबाने का था प्रयास…CSNN के प्रयास से एक्शन..

परिजन ने सीएम हेल्पलाइन में करी शिकायत... शिकायत काटने को बना रहे दबाव... कोई भी जिम्मेदार बोलने को तैयार नहीं.....

Publish Date: November 16, 2025

(www.csnn24.com) EXCLUSIVE NEWS रतलाम अक्सर प्रदेश के चिकित्सालयो में आए दिन विवाद के मामले सामने आते हैं। तथा डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप भी लगते हैं। हंगामा भी होता है तथा अधिकांश मामलों में परिजनों पर प्रकरण भी दर्ज हो जाता है। रतलाम के MCH मैं एक ऐसा ही मामला सामने आया है इस मामले में हालांकि परिजनों ने संयम रखते हुए किसी भी प्रकार का हंगामा नहीं किया। अब प्रश्न उठता है कि इस लापरवाही की सजा लापरवाह तथा में जिम्मेदारों को मिलेगी अथवा नहीं। या फिर औपचारिकता निभाकर क्लीन चिट दे दी जाती है।

 

यह है पूरा मामला:-

रतलाम के बाल चिकित्सालय से सम्बद्ध एमसीएच मैं एक बड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर बच्चों के जन्म के दौरान ऑपरेशन के समय वरिष्ठ गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर सरिता खंडेलवाल के द्वारा ऑपरेशन के दौरान बच्चों की आंख के नीचे लापरवाही से कैंची से कट लग गया इसके पश्चात बच्चों की आंख के नीचे दो टांके लगाने पड़े। इसके पश्चात परिजनों का आरोप है कि बच्चों को माता-पिता को दिखाई भी नहीं तथा सीरियस बताकर INCCU मैं भर्ती कर दिया गया। 3 दिन पश्चात परिजनों को बताया गया कि बच्चों को आंख के नीचे चोट आई है। पूरा मामला सुनते ही परिजन सदमे में आ गए क्योंकि यदि बच्चों की आंख में लग जाती तो शायद उसकी आंख को गंभीर नुकसान होता अथवा उसकी आंख भी जा सकती थी।

सूत्रों के मुताबिक यहां पर इसी दिन एक बच्चे के कान के साथ भी इस प्रकार की घटना घट चुकी है। इस संदर्भ में जब चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जानकारी लेना चाहि तो सभी ने मामला एक दूसरे के ऊपर ठोक दिया और कुछ भी बोलने से इनकार करते रहे। पूरे मामले के अनुसार संगीता पति प्रेम सिंह सोलंकी बड़नगर तहसील गांव बरड़िया जिला उज्जैन को प्रसव के लिए 9 तारीख को यहां पर भर्ती कराया गया था इस दौरान यह घटना घटी।

महिला के भाई दरबार सिंह पंवार ने बताया कि उनके द्वारा शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई इसके पश्चात उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है। अब उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपनी शिकायत वापस ले तभी बच्चों की यहां से छुट्टी की जाएगी तथा उनका कहना है कि बच्चे की छुट्टी नहीं की जा रही है। महिला का पहला प्रसव था इसलिए परिजन उसकी अपने घर पर लेकर आए थे तथा 9 तारीख को एंबुलेंस के द्वारा यहां पर भर्ती करवाया गया था।

 

इस पूरे घटनाक्रम से रतलाम जिलाधीश मिशा सिंह को csnn24 द्वारा अवगत कराने के पश्चात उनके द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया एवं CMHO को निर्देशित करने के पश्चात CMHO डॉ संध्या बेलसरे ने CSNN को बताया कि सिविल सर्जन डॉक्टर एमएस सागर के द्वारा एक जांच कमेटी नियुक्त की जा रही है तथा उसके द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के पश्चात आगे कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं जाकर देखा है बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है आज उसके टांके काट दिए जाएंगे उसके पश्चात उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!