ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

मोदी जी और भाजपा सरकार के कार्यकाल मे ही हो सकता है, आत्मनिर्भर भारत- शैलेंद्र डागा….

Publish Date: October 19, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम, प्रधानमंत्री मोदीजी ने पहले स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया, लोकल फोर वोकल पर काम किया और अब स्वदेषी और आत्मनिर्भर भारत पर काम कर रहे है। यह इसलिए हो रहा है कि देष को विश्व की अर्थव्यवस्था पर निर्भर नही रहना पड़े।  देश का पैसा देश मे ही रहेगा, तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मोदीजी और भाजपा सरकार के कार्यकाल मे ही  आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूरा हो सकता है।

यह बात पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित रतलाम ग्रामीण विधानसभा सम्मेलन में कही। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता श्री डागा ने कहा कि देश आज सैन्य सामग्री विमान, टैंक आदि का निर्माण कर रहा है। पहले विश्व के तेल के भरोसे रहना पड़ता था, मगर आज देष में ही इलेक्ट्रिक वाहन बनना षुरू हो गए है। टेक्नोलाजी मे भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, जो मोदी सरकार की बढी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी  अभियान के तहत जो विदेशी कम्पनियां पहले अपना उत्पादन विदेशो मे करती थी, उन्हें सरकार की नीतियों की वजह से अब भारत मे ही अपना उत्पाद्न् करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों से खरीदारी कर उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो शहर, गांव, प्रदेश ओर देश आगे बढ़ेगा । आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी  को बढ़ावा देना आवष्यक है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियांन के कार्यक्रम पूरे प्रदेश  में हो रहे है। इनका उदेश्य  वर्ष  2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करना है। मोदीजी के नेतृत्व मे स्वदेषी के लिए बहुत काम हो रहे है। भारत पहले विदेशो से जो सामान मंगवाता था, उनमें अब आत्म निर्भर बन रहा है, जो विकसित भारत की और बढ़ता कदम है।
आरंभ में ग्रामीण विधायक श्री डामर ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने माल्यार्पण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। संचालन संजय पाटीदार ने किया। आभार जिला मंत्री अशोक पंड्या ने माना।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!