एसबीआई… साइबर जागरूकता रथ रतलाम पहुँचा… एसपी अमित कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक रत्नेश सिंघई द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया....

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय स्टेट बैंक एवं मध्य प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में साइबर सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भोपाल में किया गया था । इसी तारतम्य में साइबर सुरक्षा रथ आज रतलाम पहुंचा।
भारतीय स्टेट बैंक एवं मध्यप्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में साइबर सतर्कता रथ को आज क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय रतलाम से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक रत्नेश सिंघई द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । साइबर सतर्कता रथ रतलाम के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर तथा नुक्कड़ नाटक के द्वारा जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके एवं सतर्क रहने के तरीके बताएगा ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रत्नेश सिंघई, विजय कुमार सोनी, गुलाबसिंह कुडाडा, निलेश साहू, जितेंद्र कश्यप, हरेंद्र सूर्यवंशी, विक्रम मालवीय, दीपेश शर्मा, प्रशांत डोडिया सहित समस्त स्टाफ एवं मीडियागण उपस्थित रहे ।





