ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

हाईटेक विधानसभा में सैलाना विधायक ने लगाए शतप्रतिशत ऑनलाइन सवाल-ऑनलाइन सवाल लगाने में प्रदेश के 9 अग्रिम विधायकों में शामिल गुड्डू

हर्ष विजय गहलोत ने 48 प्रश्न लगाए ऑनलाइन

Publish Date: February 25, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम। प्रदेश की विधानसभा को हाईटेक बनाते हुए इस बार पहली बार सभी विधायकों को टेबलेट पर बजट दिया जाएगाl वहीं ऑनलाइन प्रश्न लगाने के लिए भी विधायकों को प्रोत्सहित किया गया। इस सत्र में शत प्रतिशत ऑनलाइन प्रश्न लगाने के मामले में जिले से सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत( गुड्डू ) ने बाजी मारी है।
मध्यप्रदेश  विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा हैं। इस दौरान सदन में 13 बैठके होगी। प्रतिदिन के प्रश्नकाल के लिए विधायकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रश्न लगाने का विकल्प दिया है। इस सत्र में  कुल 3704 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। इसमें  सर्वाधिक ऑनलाइन  1870 प्रश्न विधायकों ने लगाए है , जो कुल आफ लाईन प्रश्न 1834 से ज्यादा है। यह दिसंबर 2016 से ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के  बाद  पहली बार है जब  ऑनलाइन प्रश्न की संख्या ऑफलाइन प्रश्न से ज्यादा हैं।

हर्ष विजय गेहलोत के ने 48 ऑनलाइन प्रश्न लगाएं है:-
प्रदेश के जिन 9 विधायकों ने अपने 100 प्रतिशत ऑनलाइन प्रश्न  लगाए है , इनमें कुँवर रविन्द्र सिंह तोमर भिड़ौसा,  हर्ष यादव, श्रीमती कल्पना वर्मा, लखन घनघोरिया,  राज्यवर्धन सिंह , प्रताप ग्रेवाल, डॉ. हिरालाल अलावा,  हर्ष विजय गेहलोत, यशपाल सिंह सिसोदिया शामिल हैं। रतलाम जिले से एक मात्र सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत है जिन्हानें अपने सभी 48 प्रश्न ऑनलाइन लगाए हैं। विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने बताया 48 प्रश्नों में पशुपालन ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जलसंधासन , शिक्षा ,महिला एवं बाल विकास ,पीएम सड़क योजना सहित अनेक विभागो से संबधित प्रश्न लगाए गए हैं जिनसे जनता को लाभ हो सके।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!